विपरीत परिस्थितियों में किस तरह लक्ष्य को प्राप्त करे

विपरीत परिस्थितियों में किस तरह लक्ष्य को प्राप्त करे

  

जीवन में लक्ष्य का निर्धारण करना सबसे महत्वपूर्ण है | अगर जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होगा तो हम जीवन में डगमगा जाएँगे | ऐसी परिस्थिति में हम लोगो से खुद को पिछड़ा हुआ भी पाएंगे क्युकि जो समय निकल गया वो निकल गया इसलिए समय से लक्ष्य का निर्धारण करे | जब हम हमारे लक्ष्य का निर्धारण करते है तो हमें ज्ञात होता है की हमारी मंजिल कितनी दूर और हमें किन किन रास्तो से होकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना है | कोई भी रास्ता इतना आसान नहीं होता है चाहे वह किसी भी मंजिल तक जाए | लक्ष्य निर्धारण करते समय हमें उसका अवलोकन करना चाहिए, उसके रास्तो में आने वाली हर मुमकिन परेशानियों के लिए तैयार रहना चाहिए और सामना करते हुए परिस्थितियों को परिवर्तित करना चाहिए | लक्ष्य को प्राप्त करना इतना आसान नहीं होता है उसके रास्ते में कई तरह की परिथतियो का सामना करना पड़ता है |

कुछ तथ्यों पर विचार करते है जो हमें विपरीत परिथिति में साहस देंगे हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए:-

खुद पर विश्वास रखे :- परिस्थिति कैसी भी हो खुद पर विश्वास रखे क्युकि हमने जो रास्ता हमारे लिए चुना है उससे अच्छा रास्ता कोई हमारे लिए नहीं चुन सकता है | एक बार हमने जो रास्ता चुन लिए है चलने के लिए तो फिर चाहे कुछ हो जाए हमें डरना नहीं है | हर परेशानी के लिए तैयार रहना है, और हर मुसीबत का डट के सामना करना है |

जिस तरह गुलाब का फूल देखने में सुन्दर और अत्यधिक सुगंधित होता है परन्तु उस सुन्दता के साथ उसमे कांटे भी होते है ठीक उसी तरह हमारी राह में कही फूल तो कही कांटे होंगे | हमें रास्तो में आने वाली परेशानियों से घबराना नही चाहिए और खुद पर विश्वास रखते हुई आगे बढ़ते रहना चाहिए | सत्य बात है विपरीत परिस्थिति में खुद पर विश्वास रख कर ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है |

दूर तक जाना है उड़ान चाहिए, परेशानियों से लड़ने का मुकाम चाहिए|

सफल तो हम कल ही हो गए थे, बस लक्ष्य प्राप्ति का परिणाम चाहिए

लक्ष्य प्राप्त के बाद ही ख़ुशी के बारे में सोचे :- अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है और विपरीत परिस्थितियो में डट कर खड़े रहना है तो बार बार खुद को याद दिलाओ, यह लक्ष्य आपके लिए कितना जरुरी है, यह लक्ष्य आप क्यों पाना चाहते हो, और यह लक्ष्य को पाकर आपको क्या मिलेगा | हमारी प्रकृति ऐसी है की जब हम किसी विपरीत परिस्थिति में फस जाते है तब हमें कुछ दिखाई नहीं देता है | इस समय में हमें सोचना चाहिए की हमने यह लक्ष्य की प्रेरणा कहा से ली और इसको प्राप्त करने की संतुष्टि क्या है | सिर्फ यही ऐसी चीज है जो हमें सहारा दे सकती है इस परिस्थिति में | जरुरी है हमें बार बार खुद को याद दिलाना की यह लक्ष्य प्राप्ति के बाद का परिणाम क्या क्या है |

स्वयं को प्रोत्साहित करे :- अगर जिंदगी में कोई मुकाम पाना है तो स्वयं को प्रोत्साहित करते रहे कभी हार नहीं माने, विपरीत परिस्थिति के लिए दिमाग को पहले से ही तैयार रखे और ध्यान लक्ष्य पर रखते हुए आगे बड़े यही सबसे बड़ा साहस है | लक्ष्य को पाने के लिए सिर्फ सोचना जरुरी नहीं | आदर्श लक्ष्य वह है जिसे प्रति-दिन जिया जाए, हर वक्त दिमाग में रखा जाए | एक अच्छे लक्ष्य की निशानी अच्छी योजना होती है | स्वयं को हमेशा सफलता के सपने दिखाते रहे ख़ुशी-ख़ुशी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास में लग जाए | निश्चित ही आपके रास्ते में कोई मुश्किल आएगी भी तो आप उसका सामना ख़ुशी-ख़ुशी ही करेंगे |

पुनरावलोकन करे :- कुछ लोगो से पूछो की क्या करना चाहते हो जीवन में, तो बोलते है बड़ा आदमी बनना है पूछो कैसे? तो नहीं पता "अगर आपके साथ भी ऐसा है तो पुनर्विचार करे | वह आपका लक्ष्य नहीं है | लक्ष्य में उम्मीद से ज्यादा परेशानियाँ रही है तो आपकी दिशा सही नहीं है, आप गलत दिशा में चल रहे है | जिंदगी में हम कोई भी कार्य का निर्णय भले ही आराम से सोच समझ कर ले परन्तु एक बार किसी रस्ते पर चलना शुरू कर दे तो पलट कर कभी नहीं देखना चाहिए | इस संसार में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो दृणनिश्चाय से पूर्ण नहीं किया जा सके |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों