सफलता के लिए सुबह की 15 आदते

सफलता के लिए सुबह की 15 आदते

  

अगर हमें कुछ अलग करना है तो निश्चित ही हमें कुछ ज्यादा समय की जरूरत होगी जो हमें सुबह उठने से मिलता है, यही समय का उपयोग कर हमें सफलता मिलती है, हम देखते है कुछ आदते जो सुबह करके हमें फायदा मिलेगा |

1) सुबह जल्दी उठे:-

सुबह जल्दी उठने से आपके अंदर एक नई शक्ति का प्रवाह होता है आप पुरे दिन सकारात्मक सोच के साथ काम करते है I सफल लोगों की ये सबसे अच्छी और सबसे पहली आदत होती है, कामयाब लोग कभी भी देर से उठकर अपने दिन को खराब नहीं करते है बल्कि सफल लोग सुबह जल्दी उठते है |

2) सुबह में पूरा एक गिलास पानी पिये:-

सुबह का पिया हुआ पानी आपके रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है यानि गन्दगी को दूर करता है हटा देता है आपको वजन कम करने में भी मदद करता है सिर्फ पानी पीने से इतने सारे लाभ होंगे तब आपका दिन सफल होना ही होना है और आपकी उत्पादकता अच्छी बनी रहेगी |

3) व्यायाम करे :-

फ्रेश होने के बाद और नाश्ता करने से पहले व्यायाम करना बहुत ही जरुरी है इसे आप एक काम मानकर ही करे की ये काम आपको प्रतिदिन करना ही करना है अगर आपको सफलता और ऊर्जा चाहिए तो I एक्सरसाइज (exercise) को सफल लोग उनकी लाइफ (life) में काफी महत्त्व देते है जबकि असफल लोग व्यायाम को बोझ समझते है!

सफल लोग एक्सरसाइज के लिए सुबह एक फिक्स टाइम सेट (time set) करके रखते है क्योंकि उन्हें पता है की व्यायाम करने से शरीर और दिमाग दोनों फिट रहते है साथ ही व्यायाम करने से आत्मविश्वास, सोच शक्ति और फोकस (focus) बढ़ जाता है जिससे हर मुश्किल काम आसान लगता हैं |

4) अपने परिवार के साथ नाश्ता करे:-

जब आप अपना सारा काम निपटा ले जैसे फ्रेश होना, एक्सरसाइज करना, नहाना ये सब, उसके बाद अपने परिवार के साथ सुबह का नाश्ता करे, इससे आपके परिवार में प्यार बना रहेगा और एक दूसरे के प्रति विश्वास भी, और आप इस बहाने परिवार के साथ समय भी मिल जाता है |

5) रोजाना के लिए 3-4 लक्ष्य सेट करे :-

वैसे तो आपका पुरे दिन का प्लान पहले से ही सेट होता है जोकि आपकी work to do list में नोट डाउन (note down) होता है लिखा होता है किन्तु उसके साथ आपको कुछ और extra effort करने होंगे success के लिए |

6) सबसे पहले अपने कठिन लक्ष्य को पूरा करें:-

जब अच्छी तरह से अपनी टू डू लिस्ट चेक (to-do list check) कर ले और अपना पूरा दिन का schedule सेट करले तो आपको figure out करना होगा की कौनसा काम अधिक मुश्किल है कौन से काम में ज्यादा समय लगेगा I फिर सबसे पहले उस काम को करना चाहिए ताकि वाकी के बचे हुये काम आपके आसानी से हो जाये |

7) रोज सुबह पेपर या कुछ रीडिंग कर :-

हर सुबह कुछ भी पढ़ते है ये अखबार भी हो सकता है इससे उन्हें काफी कुछ जानकारी भी मिलती है जो पुरे दिन उनको अपडेट (update) रखती है और हर रोज अखबार पढ़ने से वो एक नया मौका और plan बनाते है साथ ही उन्हें सुबह न्यूज़ पेपर (newspaper) पढ़ने के लिए आलावा किताब पढ़ने का शौक भी होता हैं।

8) सकारात्मक सोच से उठे :-

हमारे दिन की शुरुआत हमेशा सकारात्मक सोच के साथ करे, इससे आपका पूरा दिन सकारात्मक रहेगा जिससे आप फोकस रहेंगे |सकारात्मक सोच के कई लाभ हैं जैसे कि आपके आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा और आपकी दिनचर्या के काम के लिए आपका दृष्टिकोण बदल जाएगा। आप अपना काम रूचि के साथ करेंगे और आप अपने जीवन से खुश रहेंगे।


9) सफल लोग अपने हर दिन का Plan बनाते है:-

अगर आप success पाना चाहते है तो ये काम आपको हर सुबह करना चाहते है वो काम यह है की अपने हर दिन का प्लान बना लेना I क्योंकि सफल लोग सुबह उठते ही अपने पुरे दिन का plan तैयार कर लेते है इससे उनका कोई भी जरुरी काम मिस नहीं होता है कुछ लोग तो ये प्लान सोने से पहले शाम को ही बना लेते है इसके साथ ही सफल लोगों की सुबह की सबसे खास आदत ये है |

10) नई शुरुआत करे :-

कल की बातो को आज ज्यादा तब्बजो ना दे आने वाले भविष्य के बारे में सोचे | अतीत चला गया है और यह कभी वापस नहीं आएगा। अतीत से सीखें लेकिन अतीत के बारे में सोचने में समय बर्बाद न करें। आपका वर्तमान समय आपके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अधिक कीमती है। आज से शुरू करें, आगे की योजना बनाएं और अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाएं।


11) समय का सदुपयोग करो :-

Success के लिए टाइम मैनेजमेंट (time management) करना बहुत आवश्यक है, जब आप अपने जीवन में time-management करते हैं तो आप सभी कामों के लिए समय निकाल पाते हैं I और आपका हर कार्य समय पर होता है इसलिए आपको जीवन में time management करना चाहिए |

12) पोष्टिक आहार लेना चाहिए:-

यह भी एक प्रकार की अच्छी आदत है, और यही डिपेंड (depend) करती हैं आपको कितनी सफलता मिलेगी I क्योंकि जब आप पोष्टिक आहार लेंगे तो आपका शरीर और दिमाग अच्छा रहता है, और पोष्टिक आहार से शरीर में एनर्जी लेवल अच्छा है | जितना अधिक आपका एनर्जी लेवल रहेगा, उतना ही अधिक आप काम कर पाएंगे।

13) सुबह-सुबह गुस्सा करे :-

उठाते ही गुस्सा करे वार्ना आपका पूरा दिन ख़राब जाएगा, उसका असर शायद आपके काम पर आपकी जिंदगी पर भी पड़ सकता है | गुस्सा करना हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। वैज्ञानिकों ने साबित किया कि जब हम गुस्से में होते हैं, तो हम सही फैसले नहीं ले रहे होते हैं। इसके विपरीत, हमने अपने जीवन में सबसे खराब फैसला तब लिया जब हम गुस्से में होते हैं। हम जानते हैं कि सुबह-सुबह की भावनाएँ जैसे कि अच्छी या बुरी भावनाओं का प्रभाव दिन के दौरान अधिक रहता है। नकारात्मक भावनाओं (क्रोध) से दूर रहें और अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करें।

14) स्वयं को कुछ समय दे :-

सुबह सुबह जल्दी उठे और कुछ कीमती समय निकले और अकेले रहे शांत रहे ,बस ऐसा सोचे यह समय आपके लिए है | यदि आप अपने आप को सुबह-सुबह खुद को समय देंगे, तो आप मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से भी खुद को बेहतर बनाएंगे। स्व-समय की गतिविधियाँ जैसे कि आप ध्यान, आत्म-चर्चा, आत्म-साक्षात्कार कर सकते हैं, या बगीचे में चल सकते हैं और विभिन्न पौधों की खुशबू महसूस कर सकते हैं।

15) झगडे में पड़े :-

सुबह सुबह किसी लड़ाई या झगडे में पड़े, सुबह का समय हमारे दिन को प्रभावित करता है इसलिए हो सके तो ऐसी जगह या ऐसे लोगो से दूर रहे जो आपके लिए झगडे की वजहबन सकते है |सुबह-सुबह आपको फोन मैसेज, फोन कॉल से बचना चाहिए, सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए, गॉसिप स्टोरी, या मूवी क्लिप आदि के लिए अखबार नहीं पढ़ना चाहिए। ये सभी गतिविधियां आपको आपके दिन की सुखद शुरुआत नहीं देंगी।

खुद को खोजने के लिए दिन की शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका। खुश रहें और अच्छी चीजों के लिए आसपास के लोगों का समर्थन करें। आपकी अच्छी मनोदशा और स्पष्ट सोच कई लोगों के जीवन को बदल सकती है। अपने अहंकार को कम रखें और अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों