सफलता का सबसे आसान तरीका क्या है ?

सफलता का सबसे आसान तरीका क्या है ?

  

सफलता पाने के बहुत तरीके है पर पहले यह जानना जरुरी है की सफलता होती क्या है ? इंसान मिटटी से बना है और उसे अलग-अलग रास्तो से होते हुए अंत में उसी मिटटी में जाकर मिलना है | अलग-अलग इंसान से पूछने पर सभी लोगो के लिए सफलता की परिभाषा अलग-अलग ही होती है | क्युकी मानव की इक्छायो की पूर्ति कभी नहीं हो सकती | हमेशा उसे उसके पास जितना है उससे संतुष्टि नहीं होती है | उसकी इक्छाए हमेशा बढ़ती ही जाती है कभी कम नहीं होती | बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोगो के लिए सफलता की परिभाषा अलग-अलग है |

सफलता क्या है :- सही शब्दों में कहा जाए तो आप एक छोटे से मजदुर हो या बहुत बड़े व्यापारी, आपको आपके काम के लिए कम पैसा मिल रहा हो या ज्यादा, आप वर्तमान समय जो भी काम कर रहे हो अगर आप अपने काम से खुश हो संतुष्ट हो तो आप "सफल" हो | यही सफलता की परिभषा है सही मायनो में | अगर आप आपके काम से खुश नहीं हो; भले ही फिर आपकी सैलरी लाखो में क्यों ना हो, आप कामयाब नहीं हो सकते | आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिंदगी में सफल होने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है | हम सभी चाहते है की हम अपनी जिंदगी में ऐसा मुकाम हासिल करे जहाँ से पूरी दुनिया हमें जानने लगे | लेकिन कभी-कभी हम काफी मेहनत करने के बाद भी असफल हो जाते है | सफलता वास्तव में ख़ुशी से है मेहनत से है | अगर हम असफल हो रहे है तो निश्चित ही या तो हम खुश नहीं है या हमें पूरी लगन से वह कार्य नहीं किया होगा |

सफलता प्राप्त करने लिए उपाय :- अगर देखा जाए तो सफलता आसान भी है और कठिन भी, जो व्यक्ति कार्य के पहले अगर अपने मन में उस कार्य के प्रति विश्वास रखता है तो आपके लिए आसान है | परन्तु अगर आपके मन में कार्य से पहले ही संदेह गया, की यह तो बहुत मुश्किल कार्य है तो आपके लिए यह कठिन हो जाता है

जीवन में सफलता को पाना है तो कुछ बातो को ध्यान में रखना चाहिए

  • हमेशा सकारात्मक सोचे :- यह जरुरी नहीं है की हमेशा हमारे साथ अच्छा ही हो, कभी हमारा अच्छा समय आता है तो कभी बुरा, कभी सुख तो कभी दुःख | हमें कोई भी परिस्थिति में संयम नहीं खोना चाहिए और विवेक से काम लेना चाहिए | इसलिए हमेशा सकारात्मक सोचे, क्युकी नकारात्मक सोच से हम परेशान रहने लगते है स्वाभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है इस स्थिति में आप कोई निर्णय नहीं ले पाते है और इससे अच्छा काम भी बिगड़ सकता है |
  • आत्मविश्वासी रहे :- जीवन में कई परिस्थिति आती है जब हमारा आत्मविश्वास डगमगाने लगता है यही परीक्षा का समय होता है आत्मविश्वास की कमी होने से हम किसी काम को करने से पहले ही हर मान जाते है इसलिए जिंदगी में सफलता पानी हो तो हमेशा आत्मविश्वासी रहे |
  • बड़ी सोच रखे :-हममें से ज्यादातर लोग अपना लक्ष्य बहुत ही छोटा तय करते है और उसे प्राप्त कर खुश हो जाते है ऐसे लोग जिंदगी में कुछ नया करने की चाह ही छोड़ देते है | कभी जीवन में बड़ी सफलता पानी है तो बड़ी सोच तो रखनी ही पड़ेगी | अगर आप चाहते है की लोग आपको अपना आदर्श माने तो हमेशा ही बड़ा सोचे और सफल होने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे |
  • खुद की आवाज सुने :- आप जब भी कुछ करने का सोचेंगे तो 10 लोग आएंगे आपको राय देने के लिए प्रेरणाहीन बनाने के लिए सभी लोग अलग अलग राय देंगे जैसे- ये काम तुम्हारे लिए सही नहीं है, भविष्य नहीं है इसमें तुम्हारा, पैसा लगता है इन सबमे, बहुत मेहनत लगती है | लोग बोलते रहेंगे लोगो का काम है बोलना, लेकिन आपको वही करना जो आपको सही लगता है अच्छा लगे जिससे आपको ख़ुशी मिले क्युकी आपको खुद से ज्यादा दूसरा कोई नहीं जनता है अगर कोई भी काम में सफल होना है तो दूसरो की बात को छोड़कर खुद पर विश्वास रखे |
  • लक्ष्य की योजना बनाए :- अगर जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ लक्ष्य की योजना बनाना भी बहुत जरुरी होता है | जैसे हमें मंजिल का पता हो पर ये पता हो की जाना कैसे है या किस रस्ते से जाना है तो हम पहुँच नहीं पाएंगे |अगर हम योजना नहीं बनाएंगे तो हम भविष्य में भटक जाएंगे जिससे हमारा लक्ष्य अधूरा रह जाएगा और आप सफलता नहीं प्राप्त कर पाएंगे |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों