बेहतरीन करियर के लिए आवश्यक 10 बातें

बेहतरीन करियर के लिए आवश्यक 10 बातें

  

करियर को लेकर लंबी अवधि का नजरिया रखना जरूरी है और इस रास्ते में आपको छोटी अवधि के कई लक्ष्य बनाकर उसे पूरा करते रहने की जरूरत है | हर माता-पिता अपने बच्चो को पढ़ाते है, काबिल बनाते है और उनके बेहतर करियर की कामना करते है | आप इसकी मदद से अपने करियर की गाडी की रफ़्तार तेज कर सकते हैं | करियर के लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति में विकल्प भी तैयार रखें | अवांछित स्थितियों का मुकाबला करने के लिए तैयारी रखने से आपको झटके कम लगेंगे | इसके लिए प्लान बनाने से आपका करियर बिगड़ने की स्थिति में भी आप ज्यादा दुखी नहीं होंगे | कुछ विषयो पर विस्तार से सोचते है जो हमारे करियर को बेहतर बनाने में मदद करेगा |

अनुभव :-

जब आप नई कुशलता सीखते हैं तो उन्हें लागू करने के मौके तलाशें | अपने संस्थान में भावी प्रोजेक्ट में काम करने की संभावना तलाशें और उसमें अपनी कुशलता का प्रयोग करें | हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते है की हमारा अनुभव हमारा साथ लम्बे समय तक देता है इसलिए जितना हो सके हर चीज को सिखने की कोशिश करे आपका अनुभव जरूर आपको सफलता तक पहुंचाएगा |

सीखना ना छोड़े :-

जॉब मार्केट की अस्थिरता और वर्क प्लेस की लगातार बदलती परिस्थितियों के हिसाब से नई कुशलता सीखना करियर प्लानिंग का सबसे महत्वपूर्ण अंग है | अब करियर में जीवन भर आपको कुछ ना कुछ सीखना पड़ता है | ऑनलाइन एजुकेशन की मदद से आप यह काम बहुत आसानी से कर सकते हैं | अगर आप हफ्ते पांच-छह घंटे का समय निकालकर आपने काम के हिसाब से आधुनिक कुशलता सीख सकें तो आप अपनी जॉब जाने के जोखिम को बहुत आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं | आसानी से नई चीजें सीखने की आपकी क्षमता भी आपको जॉब मार्केट में बनाये रखने में मददगार साबित होती है | नई तकनीक सीखने के लिए आपकी टीम का सबसे छोटा सदस्य भी सबसे अच्छा टीचर हो सकता है |

आत्मविश्वास :-

किसी भी कार्य में खुद पर विश्वास रखना बहुत जरुरी होता है करियर में आगे बढ़ने के लिए हमेशा कुछ अलग करके दिखाना ही होता है इसलिए हमारे द्वारा लिए गए हर फैसले पर विश्वास कर अटल रहना चाहिए यही आपको सफलता दिला सकती है |

सम्मान :-

हम हमारे करियर में भले कितने ही बड़े और कामयाब क्यों ना हो जाए हमें बड़े और बुजुर्गो का सम्मान करना चाहिए उनका आशीर्वाद ही आपको दुनिया की हर सफलता दिला सकता है | हमेशा अपने संस्कारो को गांठ बांध लेना चाहिए हमेशा किसी भी परिस्थिति में अपने बड़ो की दी हुई सीख से काम लेना चाहिए |

खुश रहे :-

करियर का रास्ता वह चुनें जो आपको अधिक जवाबदेही और जिम्मेदारी के जरिए आजादी देता हो | अपनी पहचान को केवल पद तक सीमित रखें | यह इस तरह की होनी चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के जीवन पर असर पड़े| करियर आप कोई भी चुन लो बस उसमे आपकी ख़ुशी होनी चाहिए तभी आप उसमे सफल हो पाओगे |

सच का साथ दे :-

जिंदगी में कभी भी झूठ का रास्ता पकड़ कर मंजिल को प्राप्त नहीं किआ जा सकता है |सच का रास्ता माना की आसान नहीं होना है परन्तु जो चीज आसानी से मिल जाती है वह उतनी आसानी से आपसे दूर भी हो जाती है इसलिए कभी भी झूठ बोले क्युकी यह आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है |

लालच ना करे :-

कभी कभी हम कम समय में बहुत कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ गलत रास्तो का चुनाव कर लेते है परन्तु इनका परिणाम हमें लम्बे समय तक भुगतना पड़ सकता है इसलिए कभी कोई लालच ना करे बस अपनी मेहनत पर विश्वास रखे |

धैर्य से काम ले :-

कुछ बच्चे काम मेहनत में ही हर मान लेते है | अच्छे करियर के लिए हो सकता है आपको ज्यादा मेहनत और ज्यादा समय लग जाए परन्तु हमें धैर्य रखना चाहिए | बड़ी बड़ी समस्याओ से लड़ने के लिए हमेशा छोटी-छोटी समझदारी रखना चाहिए | जल्दबाजी में करियर का कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए शांति से हर विषय के बारे में सोच समझ कर कुछ फैसला ले |

सकारात्मक सोचे :-

करियर को लेकर कभी अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए वरना हमारी मेहनत पर इसका असर पड़ने लगता है जिसका प्रभाव हमारे भविष्य में दिखता है |हमारा करियर हमारी सोच पर भी निर्भर करती है हमेशा सकारात्मक सोचेंगे तो आस-पास चीजे भी उसी हिसाब से होने लगेगी |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों