जीवन में क्या सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?

जीवन में क्या सबसे अधिक महत्वपूर्ण है?

  

मेरे विचार से जीवन में समय का महत्त्व समझना सबसे महत्वपूर्ण है| क्युकि समय का पहिया चलता रहता है,जो बीत गया सो बीत गया वो पल लौट कर कभी नहीं आएगा,इसलिए समय को अबसे मूल्यवान बोला जाता है,इसलिए इसे धन के सामान सोच समझ कर खर्च करना चाहिए|

1. समय की भूमिका:- समय का हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान है समय सभी वस्तुओं से यहां तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है | यदि एक बार ये हमारे हाथ से निकल गया तो फिर यह वापस लौटकर नहीं आता है।अगर अपने जीवन में समय की कीमत समझ ली तो अपनी जिंदगी की कीमत भी समझ ली, अगर हम आज समय की कीमत नहीं समझेंगे तो निश्चित ही कल आपको समय अपनी कीमत समझा देगा | वास्तव में समय हमारा दोस्त भी है और दुश्मन भी क्युकि जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है अपने लक्ष्यों को पूरा करता है वह दोस्त बन जाता है और जो सम्मान नहीं करता है उसे नष्ट करता है वह उसके लिए घातक साबित होता है |

2. जीवन में समय सीमितता है:- हम जब से जन्म लेते है तब से हमारे पास एक निश्चित समय होता है| सभी के पास समय कि एक सीमा होती है |जीने के लिए और अपने सपनो को पूरा करने के लिए क्युकि ये समय का पहिया है, चलता रहता है |आज तक किसी के लिए रुका नहीं है,ना कोई रोक पाया है और ना ही कोई रोक पाएगा | हमें भगवान द्वारा दिए , सीमित समय का सही प्रयोग करना चाहिए | दुनिया में समय ही एक ऐसी चीज है जिसको कोई खरीद या बेच नहीं सकता, कोई उसे उगा नहीं सकता ना किसी से उधार ले सकते है| सत्य है बीता हुआ समय बापस नहीं आता अगर हम जिंदगी में समय को बर्बाद करते रहेंगे उसकी कीमत को नहीं समझेंगे तो एक दिन समय सब कुछ बर्बाद कर देता है| यथार्थ में सभी का अच्छा समय भी आता है और बुरा समय भी आता है जैसे सुःख और दुःख| अच्छा समय इस संसार को बताएगा की आपकी वास्तविकता क्या है, उसी तरह बुरा समय आपको बताएगा संसार की वास्तविकता क्या है|

3. समय का महत्व:- समय की एक बहुत बड़ी भूमिका है हमारे जीवन में, समय का प्रभाव हमारे पुरे जीवन पर पड़ता ही है, इसलिए कहा जाता है समय को कोई नहीं समझ पाया है| ही कोई बदल पाया है | समय की तो महिमा ही निराली है क्योंकि यह समय हमेशा आगे की ओर चलता है पीछे की दिशा में नहीं | इसलिए हमें हमेशा अच्छे कार्यो में समय का उपयोग करना चाहिए और दुसरो को भी हमेशा सही रास्ता दिखाना चाहिए जैसे हमारी प्रकृति, पेड़-पौधे,पशु, पक्षी हमेशा समय पालन और अनुशाशन की शिक्षा देते है |

4. छात्र जीवन में समय का महत्व:- छात्रों के जीवन में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है | यही वह अवस्था होती है जिसमे समय का सही उपयोग सीख गए तो आने वाला समय स्वर्ण काल हो जाता है | उदाहरण के लिए अगर आप छात्र हो और अपने समय पर पढ़ाई की है तो आपका परिणाम भी अच्छा ही आएगा परन्तु अगर अपने समय को बर्बाद किया है और परीक्षा के एक दिन पहले ही पढ़ाई की है तो आपका परिणाम अच्छा नहीं आएगा, इसलिए हमें छात्र जीवन में सफलता पाना है तो समय का हमेशा सदुपयोग करना चाहिए ,फालतू कार्यो में व्यर्थ नहीं गवाना चाहिए, आज का काम कभी कल पर नहीं टालना चाहिए, बच्चो को आलस्य से दूर रहकर सभी कार्यो को समय पर करना चाहिए इसलिए हमेशा हमारे विद्यालय का भी एक निश्चित समय होता है, हर विषय का एक समय होता है, खेल-कूद का एक समय होता है, व्यायाम का एक निश्चित समय होता है ,और इसी तरह प्रार्थना का भी एक निश्चित समय होता है यही अनुशासन हमें विद्यालय में भी सिखाया जाता है | बच्चा समय के साथ जन्म लेता है समय के साथ बड़ा होता है समय के साथ बचपन,समय के साथ जवानी,समय के साथ बुढ़ापा और समय के साथ मृत्यु वास्तव में समय की एक बहुत बड़ी भूमिका है हमारे जीवन में |

5. समय की शिक्षा:- समय पर काम करने को समय पालन कहते है ,समय पालन की शिक्षा हमें सूर्य से लेनी चाहिए सूर्य रोज सबेरे समय पर ही निकलता है और शाम को अपने समय पर ही डूबता है वह निकलने में और डूबने में कभी गलती नहीं करता, उसी तरह मुर्गा एक पक्षी होते हुए भी हमें समय पालन की शिक्षा देता है जानते हो कैसे ? वो रोज सुबह बांग देता है और हमें समय का महत्त्व बताते हुए जगाता है और कहता है कि अब सुबह हो गई है सोना नहीं चाहिए, इसी तरह फूल अपने समय पर ही खिलते है, फल अपने समय पर ही लगते है,समय पर ही मौसम बदलते है ,हमारे घर में लगी गाड़ी भी समय का पालन करती है उसकी सुइयों के समय पालन से ही हमें समय का सही अनुभव हो पाता है|

6. समय की महानता:- संत महात्मा और संसार के जितने भी महान व्यक्ति थे उनका हम कई यूगो के बाद भी याद करते हैं क्योंकि वह समय के मूल्य को पहचानते थे उन्होंने हर कार्य को समय पर करने की प्रेरणा दी जो घड़ी हम हाथ में बांध कर चलते हैं वह हमसे कहती है कि मेरे साथ चलो भले ही आगे चलो पर मेरे से पीछे हो कर नहीं चलना क्योंकि साथ चलने से सदा जीवन सुखी रहता है और समय सोने से भी अधिक मूल्यवान है और इसकी कीमत समय पर ही समझना जरूरी है।

"समय का महत्त्व अपार है अनंत है कर ले समय का पालन वरना जीवन का अंत है"


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों