अपना सामान्य ज्ञान कैसे बढ़ाये

अपना सामान्य ज्ञान कैसे बढ़ाये

  

आज प्रत्येक व्यक्ति अच्छी नौकरी चाहता है नौकरी सरकारी या प्राइवेट दोनों नौकरियों के लिए सामान्य ज्ञान का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। आज के इस प्रतियोगिता के दौर में सामान्य ज्ञान को लगभग सभी परीक्षाओं में पूंछा जाता है। जैसे प्राइवेट या गवर्नमेंट बैंक, एसएससी, रेलवे आदि सभी परीक्षाओं में चयन होने के लिए अच्छे सामान्य ज्ञान की जरूरत होती है। इसलिए हमें सामान्य ज्ञान पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

सामान्य ज्ञान कई प्रकार से बढ़ाया जा सकता है। इसे बढाने के प्रमुख माध्यम है –

1) किताबे पढ़ना :-

किताबें पढ़ना सामान्य ज्ञान बढ़ाने का एक बहुत अच्छा और पुराना माध्यम है। सामान्य ज्ञान की किताबें किसी भी बुकस्टाल से खरीदी जा सकती है यदि आप को पुरानी या महंगी किताबे पढ़ना है तो आप इसे कम फीस में लाइब्रेरी से भी प्राप्त कर सकते हैं।

इन किताबो को पढ़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इन किताबों में सामान्य ज्ञान इस प्रकार से दिया जाता है कि उसे पढ़ना, समझना और यहाँ तक की समझाना भी बहुत सरल हो जाता है।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की किताब के द्वारा अपना जनरल नॉलेज बढ़ा सकते हैं। लेकिन किताबों को उपयोग करने से पहले आप उनका लेबल जरूर ध्यान रखे कि ये किताबे आप के लिए कितनी उपयोगी है।

2) समाचार पत्र पढ़ना :-

किताबों की तरह समाचार पत्र भी सामान्य ज्ञान के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। समाचार पत्र पढ़ने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसके माध्यम से हम प्रतिदिन अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं जबकि किताबे या पत्रिकाएं मुख्य्तः मासिक होती है।

यदि नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ा जाए तो हमें सामान्य ज्ञान बढाने के लिए अधिक प्रयास नहीं करना पड़ता है और हम थोड़ी सी मेहनत से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते है। यदि आप राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र पढ़ेंगे तो आप को और भी अच्छा सामान्य ज्ञान मिलेगा।

3) ग्रुप डिस्कशन करना :-

जब हम एक समूह में बहुत सारे लोगो से किसी विषय पर बात करते है तो इसे ग्रुप डिस्कशन कहा जाता है। आज के समय में कई नौकरियों में चयन के लिए ग्रुप डिस्कशन का उपयोग किया जाता है। ग्रुप डिस्कशन में आप तभी सफलता प्राप्त कर सकते है जब आपका जनरल नॉलेज अच्छा हो। इसलिए ग्रुप डिस्कशन की अधिक से अधिक प्रैक्टिस करे।

इससे आपकी सोचने की क्षमता विकसित होगी। इसी प्रकार जहाँ आपको इससे बहुत सारी नई बाते सीखने को मिलेगी वहीँ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपको कोशिश करना चाहिए कि आप अलग-अलग विषयो पर ग्रुप डिस्कशन करे जिससे आप सभी विषयो का ज्ञान प्राप्त कर सके।

4) पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना :-

किसी भी परीक्षा के पुराने पेपर को हल करके भी हम अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते है। ये पेपर हमें किसी भी समाचार पत्र या पत्रिकाओं में मिल सकते है। यदि हम इन प्रश्न पत्रों के उत्तर ढूढ़ने की कोशिश करेंगे तो हमारा सामान्य ज्ञान सरलता से बढ़ जायेगा और ये उत्तर हमें हमेशा याद रहेंगे।

पुराने प्रश्न पत्रों में सामान्य ज्ञान के प्रश्न बहुविकल्पीय, सही जोड़ी और खाली स्थान के रूप में होते है जिन्हे हल करने से हमें याद रखने में आसानी होती है। यदि आप किसी विशेष परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उस परीक्षा के पुराने प्रश्न पत्रों की मदद जरूर ले। इससे आपको उस परीक्षा के प्रश्नो का लेवल भी पता चल जायेगा और उस परीक्षा की तैयारी के लिए अपनी अलग रूपरेखा बना सकेंगे।

5) सामान्य ज्ञान के गेम खेलना :-

यदि खेल-खेल में सामान्य ज्ञान बढ़ जाए तो इससे सरल बात कोई भी नहीं हो सकती है। आजकल ऐसे कई गेम है जिनसे हम सरलता से अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते है। इसमें प्रमुख है ऑनलाइन गेम और वर्ग पहेली।

वर्ग पहेली में सही शब्दों का चयन करने और शब्दों को मिलाने से हमे बहुत फायदे होते है। ऐसे शब्द हमें आसानी से याद हो जाते है। इसी कारण छोटे बच्चो को भी सीखने के लिए कई प्रकार के गेम खिलाये जाते है जिससे बिना किसी कठिनाई के बच्चे सीख जाए। मोबाइल और इंटरनेट पर भी ऐसे कई गेम उपलब्ध है।

6) इंटरनेट का उपयोग करना :-

इंटरनेट सामान्य ज्ञान बढाने का एक सरल और सस्ता माध्यम है। आज बहुत सारे लोगो के पास स्मार्ट फ़ोन है। इसमें हम बहुत ही कम समय में किसी भी विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऐसी कई सारी वेब साइट्स है जिन पर केवल सामान्य ज्ञान की ही जानकारी उपलब्ध है। ये वेब साइट्स हमें न केवल सामान्य ज्ञान के बारे में बताती है बल्कि उसे याद करने का तरीका भी बताती है।

हम सामान्य ज्ञान बढाने के लिए वीडियोस का भी उपयोग कर सकते है। क्योंकि वीडियोस हमें किसी भी बात को अधिक समय तक याद रखने में सहायता करते है। इंटरनेट पर आप ऐसे समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी पढ़ सकते है जिन्हे आप बाजार से नहीं खरीद पाते है और जो आपको सरलता से उपलब्ध नहीं होते है।

7) टीवी के द्वारा :-

टेलीविज़न के द्वारा भी हम अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते है। टीवी पर कई ऎसे बहुत सारे प्रोग्राम प्रसारित किये जाते है जो सामान्य ज्ञान पर आधारित होते है। जैसे डिस्कवरी चैनल एक ऐसा चैनल है जो हमें कई जानकारिया देता है।

टीवी पर हम समाचार भी देख सकते है जिससे हमें देश और दुनिया की सभी घटनाओ की जानकारी मिल सकती है। बिज़नेस न्यूज़ चैनल से हमें बिज़नेस के बारे में जानकारी मिल सकती है। कौन बनेगा करोडपति जैसे सीरियल भी मनोरंजन की साथ-साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ाते है।

निष्कर्ष

यदि आप इन सभी टिप्स को आधार मानकर सामान्य ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करते हैं तो आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि आपका सामान्य ज्ञान अब पहले की तुलना में अधिक बेहतर हो गया है। यह एक ऐसा विषय है जिसकी तैयारी करने के लिए अधिक समय की जरूरत होती है। इसलिए इसकी तैयारी आज से ही शुरू करें ताकि जब आपकी परीक्षा हो तब आपको अधिक मेहनत नहीं करना पड़े और आप सरलता से परीक्षा को पास कर सकें।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों