sakshi choubey
271 अंक
Quick Learner

MY name is Sakshi Choubey. I m a banker by profession. I love blogging I work as a writer in my part-time.i am an Indian girl.belongs to MP.

APJ ABDUL KALAM जी के प्रेरणादायक 30 विचार

डॉ . पी. जे. अब्दुल कलाम एक प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने देश के कुछ सबसे महत्वपूर्ण संगठनों (डीआरडीओ और इसरो) में कार्य किया। कलाम का व्यक्तित्व पूरी दुनिया के लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहा है | वे जितने अच्छे वैज्ञानिक थे, उतने ही अच्छे इंसान | किसी को भी तकलीफ पहुंचाना उन्हें बिलकुल मंजूर नहीं था | चाहे इंसान हो या जानवर | उनके विचार और उनके अनुभव हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे, कुछ महत्वपूर्ण प्रेरणादायक विचारो को इस आर्टिकल में हम देखते है |

"सपने वो नहीँ जो हम सोते हुये देखते है, सपने वो है जो हमे सोने नहीँ देते":- सपने हमारे लिए एक लक्ष्य की तरह होना चाहिए, जो दिन रात हमें परेशान करे, हमारी नींद उड़ा दे |

"महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं":- सपने हमेशा बड़े देखना चाहिए, वो जरूर पुरे होते है और आपको सफल बनाते है |

"शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।" :- कुछ भी पाना हो आपके मन में जोश होना चाहिए और मेहनत करने में तत्पर होना चाहिए फिर चाहे लक्ष्य कितना ही बड़ा हो |

"क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?":- अगर आपको खुद पर विश्वास है तो आप खुद में खुश और गौरव का अनुभव करते है, इसलिए यह कथन एक दम सही है आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है |

"कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।":- जो चीजे बाहर से अच्छी दिखती है हमें लगता है सुख सुविधा जरुरी है सिर्फ, उसकी वजह आप अपने स्थिर चीजों में अपना पैसा लगाए |

"अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं | मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।": -कलाम के अनुसार अंग्रेजी भाषा बहुत जरुरी है अगर हमें दूसरे देशो से आगे बढ़ना है तो |

"भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।":- भगवान ने हमें सोच समझ कर बनाया है, मनुष्य को बहुत से वरदान और शक्तियों से नवाजा है हमें हमेशा उनका धन्यवाद करना चाहिए और इसका विस्तार करना चाहिए |

"मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।":- हमें पता होना चाहिए की हमारे आस पास कुछ चीजे होती है जिन्हे चाह कर भी हम बदल नहीं सकते है |

"अगर किसी देश को भ्रष्टाचारमुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं: पिता, माता और गुरु।":- कलम जी ने अपने विचारो में माता पिता और गुरु का स्थान सर्वोच्च दिया है, हमें हमेशा उनके उद्देश्यों का पालन करना चाहिए |

"यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।":- अगर हम हमारे लिए कुछ करने में समर्थ नहीं है स्वतंत्र नहीं है तो दूसरे क्यों हमारे लिए कुछ करेंगे |

"भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।":- हमारा दिमाग नकारात्मक चीजों को एक बार देख लेता है तो भूलता नहीं है भारत में ज्यादातर लोग नकारत्मक चीजों को सुनने समझने में ज्यादा रूचि लेते है |

"आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।":- बच्चे हमारा भविष्य है वो हम जो करते है वही सीखते है इसलिए उसके सामने अच्छे भविष्य के लिए कुछ बलिदान और कुछ त्याग की जरूरत है |

"आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।" :- हमें हमेशा किसी चीज के बारे में सोचे बिना मेहनत करना चाहिए, जो सपना हम देखते है बस उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देना चाहिए परिणाम चाहे कुछ हो |

"इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।":- सफलता हमें अगर खून पसीने से मिलती है तो यक़ीनन उसका मजा दुगुना हो जाता है |

"किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।":- भारत में हर धर्म के लिए सम्मान है किसी धर्म में हिंसा करना उल्लेखित नहीं है |

"हमारा देश महान है परन्तु शर्मिंदा क्यों ?:-" यहाँ (भारत) का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र हैं, हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?

"अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।":- हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है तो निश्चित ही हमें एकचित होना ही पड़ेगा |

"इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।":- सपने सच करने के लिए सपनो को देखना उसे पूरा करने का सहस रखना बहुत जरुरी है |

"इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।":- कलम जी ने अपने विचारो में साफ बताया है की इंतज़ार करने से हमें बची हुई उपलब्धिया ही मिलती है जो कोशिश करने वाले हमारे लिए छोड़ कर जाते है |

"एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है" :-जिस तरह एक अच्छी पुस्तक में अच्छी अच्छी बातो का संग्रह होता है, उसी तरह एक अच्छा दोस्त सभी पुस्तकों में लिखी जानकारियों का संग्रहण रहता है |

कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।:-"जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है |

आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।":- आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको कभी हारने नहीं देगी, आप कभी असफल नहीं होंगे |

"देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।":- ऐसा कलाम जी ने इसलिए कहा क्युकी पीछे बैठकर हम जो अनुभव स्कूल में करते है वह और कही नहीं कर सकते है |

"आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदते बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदते आपका भविष्य बदल देगी।~:- हमारा भविष्य हमारी आदतो से बनता है इसलिए अपनी आदतों को सुधारे भविष्य अपने आप सुधर जाएगा |

"आप अपने जॉब से प्यार करें, अपनी कम्पनी से नहीं, क्योकि आप नहीं जानते की कब आपकी कम्पनी आपको प्यार करना बंद कर दे।":- हमें अपने काम से प्यार होना चाहिए, क्युकी अगर अपने काबिलियत है तो आपका कभी कोई कुछ नहीं बिगड़ सकता |

"अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।":- एक बार अगर आप चलना शुरू कर देते है तो रुकना नहीं चाहिए किसी भी हालत में |

"यदि आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे तो आपको किसी भी व्यक्ति को सैल्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन यदि आप अपनी ड्यूटी को पोल्यूट करेंगे तो आपको हर किसी को सैल्यूट करना पडेगा।":- हमेशा अपने काम को सम्मान दे भले वो कैसा भी हो छोटा हो बड़ा हो हमेशा ख़ुशी-ख़ुशी काम करे |

"सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। असफलता की कहानियां पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे।":- असफल इंसान और उसे जुडी कहानी आपको अनुभव का भंडार देगी, सफल व्यक्ति आपको सिर्फ उसकी मेहनत बता सकता है |

"मैं एक हैंडसम इंसान नहीं हूँ लेकिन मैं अपना हैंड उस किसी भी व्यक्ति को दे सकता हूँ जिसको की मदद की जरूरत है। सुंदरता हृदय में होती है, चेहरे में नहीं।":- सुंदरता और साथ में ज्यादा फर्क नहीं होता है अगर दोनों का सयोग आप रख्नेगे तो आपको कभी परेशानी नहीं आएगी |

"एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है की वो मुर्ख है लेकिन एक जीनियस मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है की वो जीनियस है।":- अपने पर जरूरत से ज्यादा विश्वास और उम्मीद आपके लिए जहर का कार्य करती है |

अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/300 शब्दों

पोस्ट

समय ही जीवन समय से जीवन समय जीवन का डाटा है समय का उपयोग कर ले मानव समय ही भविष्य निर्माता है

"अंधकार है वहा जहा आदित्य नहीं और मुर्दा वह देश है जहाँ समय की कीमत नहीं"
सुनने में बहुत कढ़ोर है पर वास्तव में समय बड़ा अनमोल है हमरो धरोवर है हमारा गर्व है हमारी उन्नति है क्युकी यदि हमारे पास समय नहीं है तो हमारे पास कुछ नहीं है, आज वह दिन है जब हमें उसका महत्त्व समझना चाहिए और दुसरो को भी समझना चाहिए, समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को नष्ट कर रही है, जो इंसान समय के साथ नहीं चलता है वास्तव में समय भी उसका साथ कभी नहीं देता है, इसलिए यही हम समय को नष्ट कर रहे है तो हम सब कुछ नष्ट कर रहे है,

लोग समय से ज्यादा पैसे को महत्व देते है पर सत्य तो यही है कि समय से ज्यादा अनमोल चीज इस दुनिया में कोई नहीं है

हमें अपने समय का उपयोग और उपयोगी कामो को समय से करने की कोशिश करना चाहिए ताकि हमें समय समृध्दि दे,

"समय है अनमोल इसे बचाने में सहयोग हैं बहूमूल्य "

सेवाएं

कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

राय

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणा दायक विचार
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था।डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था। उनके व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी,...View more
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक गुरु तथा समाज सुधारक थे। स्वामी विवेकानन्द ने पुरोहितवाद, ब्राह्मणवाद, धार्मिक कर्मकाण्ड इत्यादि विसंगतियों को दूर करने का अथक प्रयास किया। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। इस लेख के माध्यम से आप स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों को जानेंगे।1: उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये। 2: खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।3: तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं।4: सत्य को हज़ार तरीकों से...View more
कैसे आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है
मेहनत असंभव को संभव बना देती है, कठोर परिश्रम या कड़ी मेहनत मनुष्य का असली धन होता है। बिना कठिन परिश्रम के सफलता पाना असंभव है। इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है। कड़ी मेहनत करने वाले लोग मिट्टी को भी सोना बना देते हैं।यह तो एक साधारण तथ्य है की आज दुनिया भर में हर एक सफल व्यक्ति कुछ ना कुछ कष्ट सहने के बाद ही ऊँचाइयों पर पहुंच पाया है। ठीक इसी तरह अपने अंदर का विश्वास ही किसी व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग खोलता है। अगर आपके पास...View more
20 फायदे और नुकसान देर से उठाने के
दुनिया भर के इंसानों में क़रीब एक चौथाई ऐसे हैं, जो सुबह उठना पसंद करते हैं I वहीं क़रीब-क़रीब इतने ही लोग रात में देर तक जागना पसंद करते हैं I रिसर्च से पता चला है कि सुबह उठने वाले लोग ज़्यादा सहयोगी मिज़ाज के होते हैं I कुछ नुकसान जो हमें देर से उठने से होते है हम इस आर्टिकल (article) में विस्तृत में समझते है |1. मोटापा बढ़ेगा:-मोटोपे और देर तक सोने के बीच में कनेक्‍शन (connection) है। अगर आप लंबे समय तक सोते हैं तो आपका शरीर रेस्‍ट मोड (rest mode) में होता है। कम शारीरिक गतिविधि...View more
निराशा को कैसे दूर करे 15 उपाय
जीवन है तो आशा और निराशा तो साथ होगी ही। लेकिन हमारी कोशिश यही होनी चाहिए परिस्थिति चाहें कितनी भी विपरीत क्यों ना हो सदा खुद को मोटीवेट (motivate) करते रहो। कभी-कभी तो जीवन इतना निराश हो जाता है कि सकारात्मकता क्या होती है यह सोच भी नहीं पाते। लेकिन आप घबराएं नही यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि यह स्थायी नहीं होता है। अपने लक्ष्य को हमेशा अपने साथ रखे। कहने का तात्पर्य यह है कि आपके दिमाग में हमेशा चलता रहना चाहिए की आपको यह कार्य अच्छे से ख़त्म करना है या इसमें मुझे पूर्ण सफलता...View more
आलस्य को दूर करने के 12 उपाय
आलस इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है, फिर भी क्यों हर कोई कहीं न कहीं जीवन के किसी मोड़ पर इसकी चपेट में आ ही जाता है। वैसे अगर देखा जाए, तो हमारी गलत जीवनशैली आलस का कारण है। अगर लाइफस्टाइल (lifestyle) सही न हो, तो आपको हर रोज़ आलसपन महसूस होगा।कुछ आसान से उपायों की मदद से अपने जीवन से आलस को पूरी तरह हटा सकते हैं और खुद को तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 1 बिना लक्ष्य के न करें कोई काम:-हर व्यक्ति का एक लक्ष्य होता है। जब भी...View more

मेरा विषय

मेरा ग्रुप

0 टिप्पणी

अभी कोई टिप्पणी नही