Pallavi Thakur
657 pts
Motivator

अपने मन के भावों को काग़ज़ पर उकेर कर संजो लीजिए!

नमस्कार! मैं आकाशवाणी की युवा कलाकार हूँ। लेखन एवं हिंदी भाषा में मेरा अत्यधिक रुझान है। इस रुचि को एक ब्लॉगर के रूप में साकार करने के की कोशिश है।

हम जो भी महसूस करते हैं, उन्हें संवाद द्वारा ही साझा करते हैं ।अच्छे संवाद द्वारा ही स्पष्ट विचार संप्रेषित और ग्रहण किये जाते हैं। व्यवसाय और संगठन पूरी तरह संचार पर निर्भर है। यही कारण है कि कंपनियां नौकरी देने से पूर्व सक्छात्कर द्वारा प्रतिभागियों की संवाद करने की क्षमता की परीक्षा लेते हैं। हम इसी पर चर्चा करने जा रहे हैं, कि विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संवाद की ज़रूरत क्यों है :

✴ अच्छे परिणामों के लिए

उन्हीं कार्यो के बेहतर परिणाम होते हैं, जिनके पीछे स्पष्ट एवं सुनियोजित योजना होती है।

इसे हम उदाहरण द्वारा समझते हैं।

जब आप किसी परेशानी को लेकर चिकित्सक के पास जाते हैं, तब आपके और उनके संवाद द्वारा बीमारी की नतीजे तक पहुँचा जाता है। यदि आप उनसे अपनी परेशानी ठीक से नहीं समझा पाते हैं, तब चिकित्सक बीमारी को ठीक तरह से न समझ पाएंगे, न सही परामर्श दे सकेंगे। इस तरह आपको बुरे परिणाम का सामना करना पर सकता है।

✴ गलत फेहमीयाँ दूर करने के लिए

अकसर ऐसा होता है कि हमारी भावनाएं कुछ और होती हैं, पर अच्छे संवाद के आभाव में हमारी बातों का कुछ और मतलब निकल आता है। इसके परिणाम स्वरूप संबंधों में गलतफेहमी का बीजारोपण हो जाता है। इन्हें दूर करने का एक मात्र उपाय है संवाद, जहाँ आप गलत समझी गयी बातों को सही रूप में पेश करते हैं।

✴ स्पष्ट निर्देश देने और ग्रहण करने के लिए

निर्देशक अपनी योजनाओं को अन्य सदस्यों तक उपरी तौर से पहुंचाते हैं, यह सोंच कर कि जितनी स्पष्टता उनके मन में है, उतनी ही बाकियों के मन मे है। किंतु ऐसा नहीं होता। कर्मचारी डर के कारण सवाल नही पूछते और इस तरह आधी अधूरी जानकारी के साथ कार्य करते हैं। यहाँ अच्छे संचार की आवश्यकता है, जिससे स्पष्ट निर्देश दिये एवं ग्रहण किये जा सके।

Posts

Services

No record found.

Opinions

No record found.

My Topic

My Group

0 comment

No Comments Yet