समय प्रबंधन कौशल का महत्व - समय का प्रबंधन एक कला है

समय प्रबंधन कौशल का महत्व - समय का प्रबंधन एक कला है

  

समय प्रबंध से तात्पर्य समय को बांध कर सही उपयोग करना समय का कुशलता पूर्वक प्रयोग बहुत जरुरी है | जिंदगी में समय सभी के पास पर्याप्त है परन्तु हम उसका उपयोग प्रर्याप्त नहीं कर पाते है | स्वस्थ व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 70 साल तक अपनी ज़िन्दगी में वो सब कुछ कर सकता है जो वह चाहता है उसके बाद व्यक्ति की अवस्था मानसिक रूप से कमजोर होने लगती है | अगर इस बात को समझे तो सभी के पास लगभग सामान समय है जीवन के सफर को सफल बनाने के लिए और अपने कर्म करने के लिए |समय का प्रबंधन एक कला है जो इसे सीख गया उसने जीवन में लगभग सब कुछ प्राप्त कर लिए, ऐसा कहा जाता है कि सफलता की दिशा में पहला कदम कुशल समय प्रबंधन है।

समय प्रबंधित करके काम की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है इसी तरह इसके बहुत अधिक फायदे है हमारे जीवन में, वरना समय रेत की तरह हमारे हाथो से निकलता चला जाएगा दिन-प्रतिदिन | समय प्रबंधन समय को सही तरीके से उपयोग करने की योजना होती है किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए अपने समय की ठीक से व्यवस्था करना आवश्यक है।

समय प्रबंधन के महत्व और किस तरह अपनी समय-सारिणी का पालन कर समय को प्रबंधित करे | उन तकनीकों की हमनें यहां विस्तृत रूप से व्याख्या की है।

समय प्रबंधन का महत्व:-

जैसा की हमें पता है समय प्रबंधन सबसे महत्वपूर्ण है हमारे लिए, हमारे जीवन का हर क्षण हमारे लिए बहुत जरुरी है समय बहुत तेजी से भागता हुआ निकल जाएगा अगर हमने हमारे समय का प्रबंधन नहीं किया तो|

हमारे जीवन में समय प्रबंधन के महत्व को समझे जिससे हम हमारे सभी कार्यो को समय से और महत्ता से पूर्ण कर सके :-

उत्पादकता के बढ़ोतरी :-

जब आपके पास कोई योजना हो तो आपको बस इसे सही तरीके से लागू करना है। आपको कार्यों के बीच क्या करना है क्या नहीं करना है इसके लिए समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि आगे क्या किया जाए ताकि उत्पादकता का स्तर बढ़े यह सोचने की आवश्यकता है।

प्रेरणा स्तर में बढ़ोत्तरी :-

समय से कोई कार्य अगर हम करेंगे तो वह कार्य समय पर खत्म भी होगा इससे हमे प्रेरणा मिलेगी हर कार्य को समय पर पूर्ण करने की |

अच्छे अनुभव की प्राप्ति :-

हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते है की कोई साथ दे या ना दे हमारा अनुभव हमेशा हमारा साथ देता है, और यही अनुभव आपको सही समय पर मिले तो सोने पर सुहागे वाली बात हो जाती है | अच्छा अनुभव हमेशा हमें सफलता की दिशा में ले जाता है |

विचारो पर नियंत्रण :-

समय प्रबंधन आपको कम समय में और कम प्रयासों के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में मदद करता है। जिससे आपके विचारो पर नियंत्रण होता है | यह सबसे जरुरी है क्युकी 1 दिन में हमारे दिमाग में 1000 विचार आते है परन्तु हम सोच समझ ही नहीं पाते है करना क्या है? जिससे हमारा समय बर्बाद होता है और कार्य भी नहीं हो पाता है कोई |

काम की गुणवत्ता में वृद्धि :-

हमारे द्वारा अगर पहले से ही निर्धारित होगा की हमें 1 दिन में कितना काम कैसे और कब करना है तो हमारा 1 क्षण भी खराब नहीं होगा और हम पूरा ध्यान देंगे सिर्फ हमारे निर्धारित कार्य पर जिससे हम उस कार्य को पूरी इक्षाशक्ति से कर पाएंगे और इसके साथ-साथ हमारे काम की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और सफलता भी जल्दी मिलेगी |

निर्णय लेने का समय :-

समय प्रबंधन से हमें पर्याप्त समय मिलेगा हमारे महत्वपूर्ण निर्णय लेने का, हम निर्धारित कर पाएंगे क्या सही है और की गलत है |हर कार्य का मूल्यांकन सही तरीके से कर पाएंगे |

छात्रों के लिए समय प्रबंधन का महत्व :-

छात्र पूरे दिन में कई अलग-अलग गतिविधियों के बीच व्यस्त रहते है। पढ़ने के लिए स्कूल / कॉलेज जाने से लेकर खेल गतिविधियों में भाग लेने तक और स्व-अध्ययन में शामिल होने से लेकर अतिरिक्त अभ्यास गतिविधियों में भाग लेकर फिट रहने तक ऐसी कई गतिविधियां इस सूची में शामिल है। ऐसी स्थिति में यदि आप अपना समय की ठीक से व्यवस्था नहीं करते हैं तो आप किसी भी काम को कुशलता से नहीं कर पाएंगे।

निष्कर्ष :-

कुशलतापूर्वक समय प्रबंधन किसी व्यक्ति के महान गुणों को प्रदर्शित करती है। हालाँकि यह इतना आसान कार्य नहीं है किसी भी इंसान के लिए परन्तु यह बहुत जरुरी है अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहने और अपने समय को कुशलता से प्रबंधन करने के लिए समर्पण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों