Pallavi Thakur
657 pts
Motivator

अपने मन के भावों को काग़ज़ पर उकेर कर संजो लीजिए!

नमस्कार! मैं आकाशवाणी की युवा कलाकार हूँ। लेखन एवं हिंदी भाषा में मेरा अत्यधिक रुझान है। इस रुचि को एक ब्लॉगर के रूप में साकार करने के की कोशिश है।

बच्चों को सफल बनाने के लिए सरल रणनीतियाँ.jpg

समय का महत्व समझाएँ

बचपन की सीख जीवन भर की आदत बन जाती है। जीवन में सफल होने के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है समय का सदुपयोग। बचपन में ही यह शिक्षा बच्चों को दे दी जाए, तो बड़े होकर उन्हें समय प्रबंधन में कोई कठिनाई नहीं होगी। बच्चों का दिन खेलकूद, पढ़ाई आदि में ही निकल जाता है। उन्हें समय का ध्यान रखना सिखाएं और सिखाएं कि किस तरह वे खाली समय का उपयोग कर सकते हैं।

अनुशासन

अनुशासन के बिना सफलता पाना संभव नहीं है। बड़े होकर लोगों को स्वयं को अनुशासित करने में बहुत तकलीफ होती है, और अनुशासन के अभाव में जीवन में वह सफल नहीं हो पाते हैं। इसीलिए, अनुशासन को बच्चों के जीवन का हिस्सा बनाएं। उनका एक टाइम टेबल तय करें, और इसी के अनुसार हर काम समय पर करवाएं।

रोज़ जीवन मुल्य का पाठ पढ़ाएं

दोस्तों, सफलता का आधार केवल मेहनत या अनुशासन नहीं है। बिना संस्कार के सफलता यदि मिल भी जाए, तो वह ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं होगी। एक व्यवसाई यदि अपने कर्मचारियों की इज्जत ना करें, उनके योगदान को ना समझे, तो क्या ऐसा व्यवसाय टिक सकता है ?

इसीलिए अपने बच्चों को रोज़ एक अच्छी बात सिखाएं। उन्हें आचार सिखाएं, बड़ों का आदर करना सिखाएं, ईमानदारी और सच्चाई के मूल्य बताएं जिससे वे आगे जाकर ना सिर्फ सफल बने, बल्कि अच्छे इंसान भी बनें।

मेहनती बनाएं

आजकल माता-पिता अपने बच्चों को ऐशो आराम की जिंदगी देना चाहते हैं। ऐसा सोचना बहुत अच्छी बात है, पर जब बच्चों को हर चीज बिना किसी मेहनत के मिलने की आदत हो जाती है, तब वे बड़े होकर इसी आराम भरी जिंदगी के आदि हो जाते हैं और मेहनत से कतराने लगते हैं। इसीलिए बच्चों को शुरू से ही मेहनती बनाएं, उन्हें काम सौंपे, खुद अपने काम करने की आदत डलवाएँ, ताकि वह आलसी ना बनें।

Posts

Services

No record found.

Opinions

No record found.

My Topic

My Group

0 comment

No Comments Yet