Pallavi Thakur
657 pts
Motivator

अपने मन के भावों को काग़ज़ पर उकेर कर संजो लीजिए!

नमस्कार! मैं आकाशवाणी की युवा कलाकार हूँ। लेखन एवं हिंदी भाषा में मेरा अत्यधिक रुझान है। इस रुचि को एक ब्लॉगर के रूप में साकार करने के की कोशिश है।

हम अकसर बड़ों से सुनते हैं कि, "ठीक से बात करो, साफ-साफ बोलो, अच्छा बोलो ध्यान से सुनना सीखो" इत्यादि इत्यादि। बड़े हमेशा हमें बात करने का तरीका सिखाते रहते हैं। आपने सोंचा है क्यों?

क्योंकि वे जानते हैं कि अच्छा संचार कितना ज़रूरी है। यह आपके व्यक्तित्व की दशा और दिशा तय करता है।

आइये सबसे पहले जानते हैं कि अच्छा संचार क्या है?

अच्छे संचार का तात्पर्य केवल विचारों का आदान प्रदान नहीं, बल्कि विचारों के पीछे छुपी भावनाओं और मनशा को समझना है।

सुबह से लेकर शाम तक कई बार संचार करते-करते हम इसकी गुणवत्ता पर ध्यान देना भूल जाते हैं। खासकर अपने अपनों से हम कैसे बात कर रहे उसपर ध्यान नहीं देते। यही कारण है कि मतभेद और अस्पष्टता उत्पन्न होती है। यदि संचार पर थोड़ा ध्यान दिया जाए तो बिगरते हुए काम भी बन सकते हैं। चलिए मित्रों जानते हैं अच्छे संचार के फायदे।

अच्छा संचार न केवल शंकाएं दूर करता है, बल्कि संबंधों में विश्वास भी लाता है। यही कारण है कि बड़ी-बड़ी बैठकों से परिवार के सदस्यों तक, सभी जगह बातचीत से समस्याओं को सुलझाया जाता है। आपने देखा होगा कि कई बार दो देशों के बीच तनाव इतना बढ़ जाता है कि युद्ध जैसी परिस्तिथियां बन जाती हैं। तब बातचीत द्वारा ही स्थिति नियंत्रण में लाई जाती है। तो देखा न आपने, संचार की क्या शक्ति है!

इसी तरह दुनिया के हर छोटे बड़े व्यवसाय पूरी तरह संचार पर निर्भर होते हैं। जब योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त हो तब परिणाम अधिक उत्पादक होते हैं। वहीं जब बात नौकरी पाने की आती है, तब अच्छे संचार कौशल के द्वारा ही आप साक्षात्कार में उत्तीर्ण हो सकते हैं।

इस तरह आपने जाना कि हर क्षेत्र में संचार कितना आवश्यक है। इसीलिए निरंतर इसे बेहतर बनाएं।

Posts

Services

No record found.

Opinions

No record found.

My Topic

My Group

0 comment

No Comments Yet