8 बेहतर तरीके से नोट्स बनाएं

8 बेहतर तरीके से नोट्स बनाएं

  

नोट्स बनाना बहुत जरुरी होता है विद्यार्थी जीवन में अगर हमें सफल होना है | हमें लोगो से आगे निकलना है तो लोगो के तरीके से अलग कोई कार्य करना होगा | कुछ लोगो के पास बहुत बड़ी-बड़ी किताबे होती है बहुत सारा डाटा होता है परन्तु हमें उसमे से कुछ महत्वपूर्ण विषय को निकल कर सुव्यवस्थित तरीके से अपने नोट्स बनाना चाहिए | एक कक्षा में 30 विद्यार्थी होते है, शिक्षक सभी को सामान ज्ञान देती है सभी को सामान समय देती है परन्तु पास उनमे से कुछ ही विद्यार्थी होते है और प्रथम एक ही आता है इसके 2 निष्कर्ष ही हो सकते है * सभी बच्चे पड़ने में अच्छे नहीं होते, सभी का मन पढ़ाई में लगता नहीं है * कुछ बच्चो ने ऐसे नोट्स बनाए है जिन्हे पड़ कर वह पास हो गए | अगर हमें बाकि बच्चो से आगे निकला है तो हमारे नोट्स को कुछ अच्छे तरीको का उपयोग करते हुआ बनाना चाहिए |

निम्नलिखित वह तरीके है जिसको उपयोग करते हुए नोट्स बनेंगे तो हमें फायदा होगा पढ़ाई करने में

आसान भाषा का प्रयोग करे :- नोट्स हमेशा आसान भाषा में बनाना चाहिए जो आपको आसानी से समझ जाए नोट्स की विशेषता यही होती है की हम एक बार में उसे बिना किसी परेशानी से पड़ पाए | नोट्स सभी बच्चे बनाते है पर सभी बच्चो का दिमाग एक जैसा नहीं होता है पहले समझने की कोशिश करे हमें किस तरह से आसान याद हो पा रहा है, उसी को अपने नोट्स में शामिल करे |

ज्यादा से ज्यादा चित्रों और समीकरणों को सम्मिलित करे :- हमारा दिमाग शब्दों से ज्यादा चित्रात्मक चीजों को याद रखता है | नोट्स में वाक्यों से ज्यादा इनका उपयोग करने से हमें याद रखने में आसानी होगी | कभी भी कोई किसी वस्तु के बारे में हमसे पूछा जाता है तो सबसे पहले अगर हमने उसे देखा है तो चित्र आता है | धरती पर मनुष्य ही सबसे बुद्दिमान प्राणी है क्युकी उसमे सोचने समझने की क्षमता अन्य प्राणियों से ज्यादा होती है |


स्वयं से नोट्स बनाए दुसरो से नक़ल ना करे :- हमेशा नोट्स स्वयं ही बनाए दुसरो के नक़ल ना करे इससे आपको परीक्षा के समय कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | एक उदहारण से समझते है जैसे एक रसायन का विद्यार्थी है और आप कॉमर्स के विद्यार्थी है, परन्तु आप दोनों किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है अपने उससे नोट्स मांगे और नक़ल कर ली, नोट्स में Nacl का मतलब आपको पता नहीं था पर वो तो रसायन का विद्यार्थी था उसे मतलब पता था की Nacl का मतलब नमक होता है | अपने बिना समझे नक़ल कर ली देख कर | ऐसी परिस्थिति आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है इसलिए हमें दुसरो की नक़ल नहीं करना चाहिए | वैज्ञानिको ने भी यह बताया है की हमारे दिमाग को हमारे द्वारा लिखी गई चीजे आसानी से याद हो जाती है इसलिए कोशिश करे स्वयं के नोट्स बनाए |

महत्वपूर्ण पंक्तियों को मुख्य आकर्षण में रखे :- हमेशा कुछ पंक्तिया जो आपको लग रही है महत्वपूर्ण है उन्हें अलग-अलग रंग के कलम से लिखे या कलर पेन्सिल से रंग कर उसे सजाए ताकि जब आप पढ़ाई करे सबसे पहले आपकी नज़र उनपर ही जाए, हमारा दिमाग रंग-विरंगी चीजों को रूचि के साथ पढ़ता है और उन्हें याद भी रखता है | इसलिए हमेशा अपने नोट्स को आकर्षक बनाए रखने की कोशिश करे |

पहले समझे फिर लिखे :- हमें कभी भी बिना समझे किसी अध्याय या पाठ को अपने नोट्स में शामिल नहीं करना चाहिए इससे आप जब परीक्षा के पहले याद करेंगे तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

विस्तार ना करे, मुख्य शब्दो का प्रयोग करे :- हमें किताब और नोट्स में फर्क समझना है | इसलिए कभी भी नोट्स में विस्तार से हर चीज को नहीं लिखना चाहिए जो आपको जरुरी लग रहा है याद रखने लायक है उसे शामिल करे बस |

नोट्स को हमेशा सुन्दर बनाए और अच्छी लिखावट का प्रयोग करे :- नोट्स को हमेशा सुन्दर बनाए रखे ताकि आपका पड़ने में मन लगा रहे आप बोर हो कभी भी | नोट्स में ज्यादा से ज्यादा टेबल डब्बे और लाइन का उपयोग करे ताकि देखने में साफ दिखे अपने नोट्स को हमेशा सुरक्षित जगह पर रखे ताकि वह ख़राब ना हो, थोड़ी मेहनत करे अपने नोट्स पर ताकि उन्हें पड़ने का आनंद आए |

नोट्स में ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स का प्रयोग करे :- हमेशा नोट्स में बिंदु डाल कर नोट्स को आसान बनाए ताकि पढ़ते वक्त आपको बीच-बीच में परेशानी आए और विराम के साथ आप चीजों को समझते जाए और याद कर पाए |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों