10 प्रेरणादायक जीवन मंत्र

10 प्रेरणादायक जीवन मंत्र

  

जीवन में प्रेरणा बहुत जरुरी है, कुछ सामान्य से बाते कभी-कभी हमारा जीवन और उसको जीने का तरीका बदल देती है आज हम उनकी जीवन मंत्र पर विचार करेंगे |

जीवन मंत्र - सोच समझ कर बात करना:-

हमेशा किसी भी इंसान से हम बात करे तो सोच समझ कर करे क्युकी हमारे द्वारा कही गई बात बिलकुल किसी कमान से निकले तीर की तरह होती है, जिस तरह एक बार कमान से तीर निकल जाता है तो आता नहीं है ठीक उसी तरह कही गई बात हम वापस नहीं ले सकते है, किसी भी इंसान से इतनी ही बात करना चाहिए जितनी जरूरत हो|कभी कभी हमारे द्वारा जल्दी में ऐसी बात निकल जाती है जो किसी को तकलीफ या नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए किसी की भावनाओ को ठेस पहुँचाए बिना हमें किसी से बात करनी चाहिए |

जीवन मंत्र -आलोचना से डरे नहीं

जिंदगी में आलोचना आपको हर कदम पर देखने को मिलेगी ही और अगर नहीं मिल रही है तो समझ जाइए आप गलत रस्ते पर है | क्युकी आलोचना सिर्फ उनकी होती है जो मेहनती होते है किसी काम के लिए और जब तक पूरा नहीं होता उसके पीछे पड़े रहते है, लोगो का क्या है वो तो बोलते रहेंगे उसकी आलोचना को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुआ आगे बढ़े |

जीवन मंत्र -सकारात्मक सोच रखे :-

सकारात्मक सोच एक शक्ति, एक शस्त्र है, जो भगवान् ने हमें दिया | इसका प्रयोग कर हम बड़े से बड़े युद्ध में विजय प्राप्त कर सकते है, जीवन में हमें कई तरह की परेशानियाँ आती है, ऐसा कोई नहीं है, जिसके जीवन में कोई कठिनाई, परेशानी हो| हर इन्सान के पास परेशानी है, लेकिन हर इन्सान परेशान, रोता हुआ तो नहीं दिखता | परेशानी के समय भी जो अपनी सोच में काबू रखते है, वे ही उससे लड़कर आगे सफल हो पाते है |

जीवन मंत्र -अच्छे-बुरे की पहचान :-

अच्छे या बुरे की परिभाषा कोई है ही नहीं दुनिया में | जो किसी के लिए सही है वो दूसरे के लिए गलत हो सकता है या जो गलत है वो दूसरे के लिए सही | क्योंकि हर कोई सख्श वही काम करता है जो उससे सही लगता है।अगर पूरी दुनिया के लोगो का सही एक ही सही होता तो गलत काम होता ही नही।और एक बात और बिना बुराई के अकेली अच्छाई का कोई मतलब नही है क्योंकि तुलना तभी होती है जब देखने के विकल्प हो हमारे पास।

जीवन मंत्र -आत्मविश्वासी बने

अगर आप अपने आसपास या किसी भी मौके पर किसी सफल आदमी को देखते है तो आपने यह जरुर सोचा होगा की उस आदमी में आपको पूरा आत्मविश्वास दिख जायेगा | जो भी व्यक्ति अपने जीवन में बड़े मुकाम पर पहुंचता है या सफल होता है वह हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर होता है|

जीवन मंत्र -उम्मीद सोच समझ कर करे :-

हमें हमारी जिंदगी से उम्मीद उतनी ही करना चाहिए जो हम मेहनत करके पा सके, हमेशा हमारी योग्यता पर विचार करते रहे और उसी हिसाब से अपने लक्ष्य का निर्धारण करे |

जीवन मंत्र -ईमानदार और मेहनती बने

मेहनत ईमानदारी सफलता की कुंजी, हमेशा जिंदगी में मेहनत करते रहे और ईमानदार रहे निश्चित ही आप अपनी जिंदगी में सफल होंगे, माना यह रास्ता इतना आसान नहीं होता है परन्तु अगर मंजिल तक पहुंचना है तो यही सही रास्ता है |

जीवन मंत्र -कठिनाइयों और परेशानियों से घबराए नहीं :-

सफलता वही लोग प्राप्त करते हैं जो कठिन परिस्थितियों में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करते हैं। धन के पीछे भागने से अच्छा है कि अपने जीवन को मूल्यवान बनाएं। अपने आचार-विचार और आहार-विहार को अच्छा रखें।

जीवन मंत्र -समय बर्बाद करे:-

समय धन से भी अधिक मूल्यवान होता है एक इंसान के लिए ऐसा इसलिए बोलै जाता है क्युकी धन को तो खोने के बाद वापस प्राप्त भी किया जा सकता है परन्तु अगर समय एक बार निकल जाता है तो वह कभी बापस नहीं आता है|

जीवन मंत्र -असफलता से सीख ले :-

जिंदगी में ऐसा कोई इंसान नहीं है जो हर काम में पहली बार में ही सफल हो गया हो, हर इंसान को कभी कभी अपनी जिंदगी में असफलता का सामना करना ही पड़ता है ऐसे समय में धैर्य से काम ले और अपने द्वारा की गई गलती का अवलोकन करे और उससे सीख लेते हुए आगे बड़े |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों