दिमाग तेज कैसे करें?

दिमाग तेज कैसे करें?

  

दिमाग को तेज करने के लिए कई सारी चीजों को अपनाया जाता है|जिसमे से कुछ सत्य है और कुछ असत्य |क्युकी इस धरती पर मानव ही एक मात्रा जीव जो बुध्दिमान है,ज्यादा दिमाग वाला व्यक्ति, ज्यादा बुध्दिमान होता है ऐसा भी कहा जाता है|

निम्न्लिखित कुछ सही बिंदुओं पर विचार करते है जो आपकी दिमाग तेज करने में मदद करेंगे |

दिमाग की कसरत :- दिमाग तेज करने का सबसे प्रभावकारी तरीका है,दिमागी कसरत। जैसा की हम जानते है कोई भी चीज का हम उपयोग लेना बंद कर देंगे तो उसमे जंग लगने लग जाती है | ठीक उसी तरह हमारा दिमाग भी होता है हम उसका उपयोग ही नहीं लेंगे तो वह चलना ही बंद कर देगा | हमेशा ऐसा काम करना चाहिए जिसमे ज्यादा से ज्यादा दिमाग का उपयोग हो जैसे कोई खेल खेलना, शब्दकोश, प्रश्न्नोत्तरी आदि | ऐसे काम करने की कोशिश करे जिसमे आपकी रूचि हो साथ ही साथ कसरत भी होती रहे दिमाग की |

सीखने में रुझान :- अगर बच्चो की बात करे तो हमेशा उन्हें अच्छी-अच्छी चीजों को सिखाए | ताकि उनका दिमाग व्यस्त रहे | बच्चों का कला के प्रति रूझान दिमाग को विकसित करता है और नई चीजों के सीखने में मदद करता है | जैसे-जैसे उनका सीखने के लिए रुझान बढ़ता जाएगा, वह नई-नई चीजे सीखना पसंद करने लगेंगे वैसे-वैसे उनका दिमाग तेज होता रहेगा |

खेलकूद और व्यायाम :- दिमाग को तेज करने के लिए हमें स्वयं को स्वस्थ और जोशीला बनाना चाहिए | इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम और खेलकूद बहोत जरुरी है | व्यक्ति खेलकूद में जितना फुर्तीला होगा, उसका दिमाग उतना ही तेज और सक्रिय होगा इस तरह से हमारे दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह भी सही होता है, जो हमारे दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए |

निरन्तर अभ्यास करना :- हमारा दिमाग एक कम्प्युटर की तरह कार्य करता है | हालाँकि उसकी संग्रहण छमता एक कंप्यूटर से ज्यादा होती है | कंप्युटर में हम डाटा को सुरक्षित करते है और जब मेमोरी फुल हो जाती जाती तो हमें कुछ डाटा मिटाना पड़ता है | इसी तरह हमारे दिमाग की छमता ज्यादा होने के कारण वह उस डाटा को अपने आप ही मिटा देता है जिसका उपयोग हमने लम्बे समय से नहीं किआ हो | इसलिए जरुरी बातो को हमें हमेशा बार-बार याद करते रहना चाहिए ताकि हम हमारे दिमाग की पूरी छमता का उपयोग कर सके और उसे तेज बनाते रहे |

संतुलित दिनचर्या :- हमें दिमाग को तेज बनाने के लिए अपनी दिनचर्या का खास ध्यान रखे | अच्छा खाना खाए, सुबह समय पर उठे, अच्छी नींद ले, व्यर्थ का तनाव ना ले, प्रकृति की खुली हवा में व्यायाम करे, पूजा करे, हरी सब्जियों और फलो को भोजन में सम्मलित करे, समय पर भोजन करे, हद से ज्यादा कोई काम को करे | हमें दिमाग को तेज करने के लिए उसे शांत रखने की भी आवश्यकता होती है | ध्यान केन्द्रीकरण से भी व्यक्ति का दिमाग चलने लगता है | जिस तरह हम शरीर की तंदरुस्ती के लिए कुछ कुछ करते रहते है उसी तरह हमें दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ध्यान करना चाहिए |


नई गतिविधियां और नई भाषा :- हमें हमारे जीवन में नई गतिविधियों को सम्मिलित करना चाहिए, बच्चों को कम उम्र में भी अन्य भाषाओं का ज्ञान होने से उनका दिमाग अन्य बच्चों की तुलना में तेज चलता है, जो केवल एक ही भाषा जानते हैं। इस तरह से बच्चे में और भी योग्यताएं विकसित होती हैं।

स्वस्थ रहना :- हम जितना स्वस्थ रहेंगे हमारा दिमाग उतना अधिक तेजी से कार्य करता है | हमे हो सके तो घर का ही खाना खाना चाहिए, अस्वस्थ व्यक्ति से दूर रहना चाहिए, बाहर की चीजों से दूर रहना चाहिए | अपने स्वस्थ को लेकर हमेशा सतर्कता रखनी चाहिए और हमेशा सावधान रहना चाहिए | कुछ लोग ये सभी चीजे नहीं करते है इसलिए वह हमेशा परेशान एवं चिंतित भी रहते है |

सकारात्म सोच :- अच्छी सोच और अच्छे विचार से व्यक्ति कोई भी जंग जीत जाता है | हमें हमारे दिमाग को तेज करने के लिए हमेशा सकारात्म रहना चाहिए दिमाग पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए, गलत विचारो को खुद से दूर रखना चाहिए |

दृश्य :- हमारे दिमाग की सबसे खास बात यह की वह शब्दों को कम और दृश्यों को ज्यादा याद रख पता है | इसलिए हमें आँखों से हर चीजों को देख कर याद रखना चाहिए ताकि वह दिमाग को लम्बे समय तक याद रह पाए | चित्रों से भरा हमारा दिमाग बाकि लोगो के मुकाबले ज्यादा तेज हो जाता है |


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों