खुश रहने के 20 तरीके

खुश रहने के 20 तरीके

  

खुश रहना जिंदगी में बहुत जरुरी है, उसके लिए कारन ढूंढ़ने की जरूरत नहीं है फिर भी हमें कुछ तरीके पता होना चाहिए जिससे हम जिंदगी में खुश रहे |निम्नलिखित कुछ सरल से तरीके जिससे हम खुश रह सके |

1 काम करे :-

वो काम करें जिस कार्य को करने से ख़ुशी मिले। काम में ही खुशी निकाले। हर वो काम शुरू करें, जो आपको खुशी का अहसास कराए। लेकिन ध्यान रखे किसी को नुकसान नही पहुचे।

2 ख़ुशी :-

अधिकतर खुश होने का मौका बाहर की दुनिया में ढूंढते है, जब वो मौका हमें नही मिलता तो हमें निराशा होती है, जबकि हमारे खुश होने का मौका हमारे अंदर होता है ना की बाहर की दुनिया में।

3 काम से प्यार करे :-

जो काम आप कर रहे है, और उसमें आप खुश नहीं है, तो जरूरत है उस काम में खुशी ढूंढने की। उस काम में खुशी पाने के लिए उस काम से प्यार करना शुरू कर दे।

4 परिवार को समय दे :-

कई बार जब हम किसी समस्या से जूझ रहे होते है और परेशान होते है और अकेले रहने लगते है, इस स्थिति में अपने परिवार को समय दे। हो सकता है, जो समस्या का समाधान आप को नही मिल रहा हो, वो आपको अपने परिवार से बात करने से मिल जाये और आप खुश हो जाये।

5 आदर करे :-

हमेशा बड़े और छोटा का आदर करे ,सभी का आशीर्वाद हमारे लिए खुशियों की चाबी ही है |

6 सहायता करे :- हमेशा सभी की सहायता करे, इससे हमें ख़ुशी मिलती है | दुसरो को खुश देख कर हमें ख़ुशी मिलती ही है, इसलिए जब ही जरूरत पड़े दुसरो की मदद करे |

7 ज्यादा ना सोचे :-

कई बार हम छोटी सी बात के बारे में कुछ ज्यादा ही सोच लेते है। जिसकी वजह से हम लगातार परेशान रहते है। ऐसे में ज्यादा ना सोचे और खुश रहे।

8 आत्मविश्वास बनाए रखे :-

अपने ऊपर अटूट विश्वास रखें, कि आप हर चीज कर सकते हैं। इस विश्वास को दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ाते रहे। आपका यह विश्वास ही आपको खुशी का अहसास दिलाएगा।

9 ख़ुशी बांटे :-

कहा गया है, खुशी बाँटने से बढ़ती हैं, गम बताने से कम, इसीलिए खुश रहने के लिए अपनी ख़ुशी को दूसरों के साथ शेयर करे और खुल के बात करें।

10 ईर्ष्या से बचे :-

कई बार ऐसा होता है कि ऑफ़िस (office) में या घर परिवार में कोई हमारा मिलने वाला, वो सफलता हासिल कर लेता है, जिसके बारे में हमें स्वयं के लिए उम्मीद थी, इस वजह से हम उससे ईर्ष्या भाव रखने लगते है, जिसके कारण हम खुश होने का मौका गँवा बैठते है। इसीलिए हमें ईर्ष्या से बचना चाहिए।

11 सुबह की सैर :-

सुबह सैर पर जाने से स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ ही दिन की शुरुआत उत्साह और ताज़गी से होने के कारण दिन भर ख़ुशी का माहौल बना रहता है|

12 आलोचना ना करे :-

खुश रहने वाले लोग किसी की आलोचना नहीं करते हैं। क्योंकि उनको पता होता है कि ऐसा करके वो अपनी ही ख़ुशियों को नष्ट कर रहे हैं। वे अपने साथ दूसरों की ख़ुशियों का ध्यान भी रखते हैं।

13 संतुष्ठ रहे :-

जिंदगी में कभी भी उम्मीद से ज्यादा ना सोचे ,ये आपको दुःख देगी इसलिए खुश रहने के लिए जो खुद के पास है उसी में संतुष्ट रहे |

14 सकारात्मक सोचे :-

हमारे जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में यदि हम हमेशा सकारात्मक पहलू के बारे में सोचेंगे तो ख़ुशियाँ लगातार हमारे पास आयेगी।

15 अतीत से दूर रहे :-

अतीत के बारे में हमेशा सोचने वाले लोग हमेशा उदास रहते हैं। यदि अतीत में हुई घटनाओं को सोचते रहेंगे, तो इससे सिर्फ समय की बर्बादी होती है और दुःख होता है, इसीलिए अतीत से दूरी बनाये रखे।

16 गलतियों की जिम्मेदारी ले :-

अगर आप अपने जीवन में हमेशा खुश रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी ग़लतियों की ज़िम्मेदारी खुद लेना सीखें और दूसरों की कमियाँ निकालना बंद कर दें। गलती में सुधार होने पर आप एक खुशी महसूस करेंगें।

17 खुद को समय दे :-

खुश रहने के लिए अपने आपको भी समय देने की जरूरत है। क्योंकि जो ख़ुशी आपको पूरी दुनिया नही दे सकती वो आप अपने आपको दे सकते है।

18 प्रेरित रहे :-

जीवन में कुछ पाने एवं खुश रहने के लिए प्रेरणा की जरुरत होती है। इसीलिए प्रेरणा के लिए अखबार के अलावा किताबें पढ़ने की आदत डालें।

19 अच्छा पौष्टिक खाना खाए :-

स्वस्थ मन में ही ईश्वर का वास होता है। जब आप स्वस्थ होते हैं तो आपका मन भी खुश रहता है। इसीलिए जरूरी है कि आप अच्छा और पौष्टिक खाना खाए।

20 अच्छे दोस्त बनाए :-

कहते हैं मां-बाप, भाई-बहन जैसे रिश्ते तो भगवान ही हमें बना कर दे देता है, लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है, जो हम खुद बनाते हैं। तो ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आपके दोस् ऐसे हों, जो आपके हर सुख-दुख में साथ निभाने वाले हों। अक्सर हमारे दोस्त उस वजह को भी भुला देते है। जिसके कारण हम परेशान होते है, वे हमारे जीवन में ख़ुशियाँ लाते है।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों