खाली समय का उपयोग कैसे करे

खाली समय का उपयोग कैसे करे

  

आज के समय में सभी का जीवन बहुत व्यस्त है।फिर भी हम सभी को कभी न कभी खाली समय मिल ही जाता है लेकिन हम उस खाली समय को व्यर्थ ही जाने देते है और उसका उपयोग नहीं करते है। यदि हम खाली समय का सही उपयोग करे तो हमें बहुत सारे फायदे हो सकते है । तो आइए इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी ही बातों के बारे में जानते हैं जिनके द्वारा हम खाली समय का उपयोग कर सकते हैं।

1) इंटरनेट का उपयोग करें :-

खाली समय में इंटरनेट का उपयोग किया जा सकता है। इंटरनेट के माध्यम से जहां अपना नॉलेज बढ़ा सकते हैं वहीं दूसरी और इंटरनेट पर आर्टिकल और ब्लॉग पढ़ भी सकते है और लिख भी सकते हैं।

हमें अपने आप को देश और दुनिया की खबरों से अपडेट रखना चाहिए। लेकिन इस बात का ध्यान रखें इंटरनेट पर जरुरत से अधिक समय ना दे। सभी सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सप्प ,इंस्टाग्राम और फेसबुक का उपयोग एक सीमा तक ही करे और उसका सदुपयोग करें।

2) अच्छा साहित्य पढ़ें :-

खाली समय का सबसे अच्छा उपयोग यह है कि आप अच्छी पत्रिकाएं पढ़ें। कहा जाता है कि किताबे मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। यह मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन है। इससे आपको नई जानकारियां भी मिलेंगी और आप खाली समय उपयोग होगा। आप अपनी मनपसंद किताबे पारिवारिक, खेलकूद, बिज़नेस और धार्मिक आदि किसी भी विषय से सम्बंधित पढ़ सकते हैं।

3) अपनी हॉबीज बनाएं :-

हॉबी बनाना या मनपसंद काम करना खाली समय का सबसे अच्छा उपयोग है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम इससे नई चीजें सीखते हैं और हॉबी के द्वारा कभी भी बोर नहीं होते हैं। खाली समय का उपयोग करने के लिए हम कई प्रकार की हॉबीज अपना सकते हैं। जैसे बगीचा लगाना, गाने सुनना, डांस करना, टीवी देखना, मनोरंजक और ज्ञानवर्धक किताबे पढ़ना आदि ऐसे कार्य है जो हम अपने खाली समय में कर सकते हैं।

4) पार्ट टाइम जॉब करें :-

खाली समय का उपयोग करने के लिए आप पार्ट टाइम जॉब भी कर सकते हैं। इसके द्वारा आपके खाली समय का उपयोग भी होगा और आप कुछ अतिरिक्त पैसा भी कमा पाएंगे। पार्ट टाइम जॉब पाने के लिए आप अपने दोस्तों और परिचितों का सहयोग ले सकते हैं।

पार्ट टाइम जॉब आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप जॉब वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड कर दें और इंटरनेट पर भी जॉब सर्च करते रह। पार्ट टाइम जॉब के द्वारा आप बहुत सारी बातें सीख सकते हैं जो भविष्य में आपको फुल टाइम जॉब करने में बहुत सहायता कर सकती हैं।

5) सामाजिक कार्य करें :-

सामाजिक जीवन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। सामाजिक विकास की हमारा विकास है। हम खाली समय में सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से आपकी नये लोगो से पहचान होगी।

सामाजिक कार्यो में गरीबो को जरुरी वस्तुये देना, जरुरतमंद लोगो की मदद करना आदि ऐसे काम है जो खाली समय में कर सकते है। इससे हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और दूसरों की मदद करने पर मन को खुशी और शांति मिलेगी। हम अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी मिलने जा सकते है।

6) नई योजनाएं बनाएं :-

खाली समय में आप नई योजनाएं बना सकते हैं।ये योजनाएं कैरियर और भविष्य से लेकर सप्ताहांत की योजना (वीकेंड प्लानिंग) हो सकती है। आप उन सभी कामो के बारे में सोच सकते है और रणनीति (strategy) भी बना सकते है जो आपके जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपका कोई काम अधूरा रह गया है तो भी आप उसे खाली समय में पूरा कर सकते है।

7) योगा कसरत करें :-

आप खाली समय में योगा और कसरत करके अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं। यदि आपके पास खाली समय नहीं है तो भी आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय निकालना चाहिए। आप जिम में अपनी क्षमता के अनुसार कसरत करे अथवा किसी खुली और हवादार जगह पर योगा करें।

यदि आपके पास सुबह या शाम का खाली समय है तो आप टहलने भी जा सकते हैं। इससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप कई बीमारियों से भी बचे रहेंगे। आप काम करते समय अच्छा महसूस करेंगे और आप में अन्य लोगो की तुलना में अधिक एनर्जी रहेगी। आप चाहे तो खाली समय में मेडिटेशन भी कर सकते हैं।

8) अपना व्यक्तित्व सुधारें :-

हम खाली समय में अपना व्यक्तित्व सुधार सकते हैं। यह खाली समय का बहुत ही अच्छा उपयोग होगा। हमारा व्यक्तित्व ही हमारी पहचान है, इसलिए यदि हम अपने जीवन को खुशहाल और सुखी बनाना चाहते है तो हमें व्यक्तित्व विकास करना ही चाहिए ।

व्यक्तित्व सुधारने के लिए अपने शहर में ही किसी क्लास को ज्वाइन कर सकते हैं अथवा अंग्रेजी बोलना और लिखना, डांस आदि सीख सकते है। यदि चाहे तो ऑनलाइन क्लास या यूट्यूब वीडियो के द्वारा भी व्यक्तित्व सुधार कर सकते है।

9) आध्यात्मिक कार्य करें :-

आध्यात्मिकता एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हमें शांति मिलती है। यदि हम दिनभर की भागदौड़ से बहुत परेशान है तो हम खाली समय में आध्यात्मिकता का उपयोग कर सकते हैं। इससे मन शांत होगा और हमारे शरीर को भी आराम मिलेगा। खाली समय में हम सभी धार्मिक किताबें पढ़ना, धार्मिक सीरियल देखना अथवा भजन सुनने जैसे कार्य भी कर सकते हैं।

10) घरेलू कार्य करें :-

घरेलू कार्य करने के लिए खाली समय अच्छा होता है। इससे घर के जरूरी और आवश्यक काम पूरे हो जाते हैं। जैसे घर की सफाई करना, अपनी चीजों को व्यवस्थित करना, घर के लिए जरुरी चीजे खरीदना आदि घरेलु काम खाली समय में किये जा सकते है। इससे नौकर के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा और पैसा भी बचेगा।

11) डायरी लिखने की आदत डाले :-

हम डायरी लिखने के लिए खाली समय का उपयोग कर सकते है। इसमें हम अपने जीवन की प्रमुख घटनाओ की यादे संजो सकते है। हम जब कभी भी उदास या निराश होंगे अथवा पुरानी बातो को याद करेंगे तो डायरी में लिखी हुई बाते हमें हमेशा मोटिवेट करेंगी और अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगी।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों