कोई भी समस्या आसानी से कैसे सुलझाए

कोई भी समस्या आसानी से कैसे सुलझाए

  

हमारे दैनिक जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। कभी कोई छोटी समस्या जिसका समाधान हम तुरंत खोज लेते हैं और कभी-कभी कई बड़ी समस्याएं आती हैं जिसका समाधान खोजने में हमें बहुत कठिनाई होती है। समस्याएं एक बिन बुलाए मेहमान की तरह होती है जो कभी भी हमारे जीवन में आ जाती हैं और कभी-कभी यह समस्याएं इतना गंभीर रूप ले लेती हैं कि यदि मनुष्य उचित समय पर इनका समाधान ना कर पाए तो उस मनुष्य का जीवन नष्ट होने की कगार तक पहुंच जाता है।

किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए आवश्यक है कि हम सर्वप्रथम उस समस्या को पहचाने उसके कारणों को पहचाने जिनकी वजह से हम उस समस्या के अधिग्रहित हैं तभी हम किसी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

समस्या निवारण क्या है?

जब हमारे रास्ते में कोई रुकावट आती है तो हम उसे समस्या का नाम देते हैं। यह समस्या कैसी भी हो सकती है, जैसे- आर्थिक समस्या, सामाजिक समस्या, शारीरिक समस्या या मानसिक समस्या आदि।

उदाहरण के लिए यदि आप एक विद्यार्थी हैं और आप की परीक्षाएं होने वाले हैं परंतु पिछले दिनों बीमार होने के कारण आप विद्यालय नहीं जा पाए थे जिस कारण अब तक आपने अपनी पाठ्यवस्तु भी पूर्ण नहीं की है यह आपके लिए एक समस्या का विषय है। अब इस समस्या का समाधान खोजने के लिए हमें सर्वप्रथम यह पता लगाना होगा कि यह समस्या किस प्रकार की है?

जब आप बीमार थे तो यह शारीरिक समस्या थी जिस वजह से आप विद्यालय नहीं जा पाए परंतु अब पाठ्यवस्तु पूर्ण ना होने के कारण और परीक्षा तिथि निकट होने के कारण आप पर दबाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, यह मानसिक समस्या है।

समस्या पहचानने के पश्चात हमें उसके कारणों का पता लगाना चाहिए किस वजह से हमें उस समस्या का सामना करना पड़ रहा है तत्पश्चात हमें यह सोचना चाहिए कि हमारे पास इस समस्या को हल करने के लिए क्या-क्या उपाय हो सकते हैं इसके बाद उन उपायों के एकीकृत कर हमें इन पर विचार करना चाहिए और फिर उचित उपाय का प्रयोग कर किसी समस्या का समाधान हम प्राप्त कर सकते हैं।

चरण, प्रक्रिया और तकनीकें-

हमारे जीवन में कोई भी समस्या कभी भी आ सकती है। किसी-किसी समस्या का हल तो हम तुरंत खोज लेते हैं परंतु कुछ समस्याओं का हल हम नहीं खोज पाते और इन समस्याओं को हल करना हमें असंभव सा लगने लगता है परंतु हम चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं फिर यह तो केवल एक समस्या का समाधान खोजना है। किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए निम्न चरण हैं-

उस समस्या के स्वरूप को पहचानना-

सर्वप्रथम हमें यह समस्या का समाधान प्राप्त करना है वह समस्या के स्वरूप को पहचानना आवश्यक है। अमिया पता लगाना चाहिए यह समस्या किस प्रकार की है जैसे कि वह शारीरिक, मानसिक, आर्थिक या सामाजिक किस प्रकार की है।

समस्या के कारण को समझना-

समस्या के स्वरूप को पहचानने के पश्चात हमें समस्या के कारण का पता लगाना चाहिए कि किस वजह से हमें और समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या समाधान के विकल्पों को खोजना-

समस्या के कारणों को सूचीबद्ध करने के पश्चात हमें उन कारणों को समाप्त करने के लिए विकल्पों के बारे में चिंतन करना चाहिए तत्पश्चात उचित विकल्प का चुनाव कर समस्या का समाधान करने की कोशिश करना चाहिए।

समस्या समाधान प्रक्रिया-

हमारे जीवन में समस्याएं आती जती रहती हैं कुछ लोग बहुत ही आसानी से इन समस्याओं का हल निकाल लेते हैं तो कुछ लोगों को समस्या का समाधान खोजने में बहुत मुश्किल होती है परंतु किसी भी समस्या का समाधान खोजना इतना भी कठिन नहीं होता है जितना कि हम उसे यह सोच-सोच कर कठिन बना देते हैं कि हम इस समस्या का समाधान कुछ भी पाएंगे या नहीं। परंतु यदि हम में पूर्ण आत्मविश्वास हो तो हम अवश्य ही किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए हमें उस समस्या के उत्पन्न होने के पीछे जो कारण है उनका पता लगाना चाहिए ताकि हम उसकी रूपरेखा बना सके तत्पश्चात में इन कारणों को सूचीबद्ध कर उन पर विचार करना चाहिए कि हम इन कारणों को नष्ट करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। हमें उस समस्या के द्वारा अधिग्रहित क्षेत्र का विश्लेषण भी करना चाहिए ताकि हम पूरी तरह से उस समस्या को नष्ट कर सकें। जब हम समस्या को उत्पन्न करने वाले कारणों के उपायों को खोज कर उन कारणों को नष्ट कर देते हैं तो हमारी समस्या की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं और जल्द ही वह भी नष्ट हो जाती है।

समस्या निवारण के लिए 9 आवश्यक उपकरण-

किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए हमें अपने अंदर कुछ बोलो या चिंताओं को विकसित करना चाहिए जो हमारी समस्या को हल करने में मदद करें जैसे-

1. अवलोकन क्षमता-

किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आवश्यक होता है समस्या को समझना जिसके लिए हमें हमारे अंदर अवलोकन क्षमता को विकसित करना आवश्यक होता है ताकि हम पता लगा सके क्योंकि इस प्रकार की समस्या है।

2. खोज करने की क्षमता-

हमारे अंदर किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए खोजने की क्षमता का होना आवश्यक है तभी हम किसी भी समस्या के कारणों का उपाय खोज पाएंगे।

3. क्रियात्मकता

यदि हम क्रियात्मक होते हैं तो हमारा मस्त स्कोर चारों और बराबर ध्यान देता है जिससे हम समस्या के हर पहलू को ठीक ढंग से समझ पाते हैं और उनके नए-नए उपाय भी खोज पाते हैं।

4. एकता

यदि हम किसी समूह में है और हम किसी समस्या में फस जाते हैं तो आवश्यक है कि हमारे अंदर एकता की भावना हो तभी हम साथ मिलकर उस समस्या का समाधान खोज सकते हैं।

5. समन्वयन क्षमता -

हमें एक दूसरे के साथ समन्वय व तालमेल बैठाकर चलना चाहिए ताकि हम साथ मिलकर समस्या का समाधान खोज सकें।

6. भावनाओं को नियंत्रण में रखना-

हमें किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए भावनाओं को अपने नियंत्रण में रखना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि हम भावनाओं में बैठकर गलत फैसला ले ले जिससे हमारी समस्या का निदान होने के बजाय वह और भयानक रूप ले ले।

7. निर्णय लेने की क्षमता

हमारे अंदर किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए निर्णय लेने की क्षमता का होना आवश्यक है। हमें निर्णय लेते समय नकारात्मक विचारों को अपने मस्तिष्क में नहीं आने देना चाहिए तभी हम किसी भी समस्या का समाधान खोज सकते हैं।

8. दृढ़ रहना-

हमें अपने निर्णय के ऊपर दृढ़ रहना चाहिए। हमें बार-बार अपना निर्णय नहीं बदलना चाहिए हमें एक ही निर्णय पर अडिग रहना चाहिए ताकि हम बार-बार निर्णय बदल कर अपना समय बर्बाद ना करें और एक ही निर्णय पर आगे चलकर जल्दी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें।

9. सकारात्मकता-

किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें सकारात्मक होना चाहिए। हमें नकारात्मक विचारों को अपने मस्तिष्क के अंदर नहीं आने देना चाहिए और हमें हमेशा यही सोचना चाहिए कि हां, हम इस समस्या का समाधान खोज सकते हैं। हमें हमेशा अपने निर्णय के प्रति सकारात्मक होना चाहिए तभी हम किसी समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं और उसके उचित समाधान को प्राप्त कर सकते हैं।

यदि हमारे अंदर यह सभी क्षमताएं और गुण विकसित हो जाते हैं हम किसी भी समस्या का समाधान आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

निष्कर्ष-

समस्याएं कई प्रकार की होती हैं। कोई छोटी तो कोई बड़ी, कोई सरल तो कोई कठिन। कुछ समस्याओं का निदान तो हम तुरंत ही कर लेते हैं परंतु कुछ समस्याएं हमें बहुत ही मुश्किल में डाल देती हैं और हमें या लगने लगता है इस समस्या का समाधान असंभव है। परंतु ऐसा नहीं है, समस्या निवारण सिद्धांत की सहायता से मुश्किल से मुश्किल समस्या का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं बस आवश्यकता है तो समस्या के स्वरूप को पहचानने और उसके कारणों को जानने की।

किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए हमारे अंदर कुछ क्षमताओं का होना भी जरूरी है जैसे अवलोकन क्षमता, खोजने की क्षमता, क्रियात्मकता, एकता, निर्णय पर दृढ़ रहना, निर्णय लेने की क्षमता, सकारात्मकता और अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखना आदि। यदि हम अपने अंदर यह क्षमता या गुण को विकसित कर लेते हैं तो आवश्यक किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। क्योंकि- कोई भी कार्य मुश्किल हो सकता है परंतु असंभव नहीं।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों