अच्छी नींद क्यों और कैसे ले

अच्छी नींद क्यों और कैसे ले

  

अपने शरीर और मन को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए अच्छी नींद का होना बहुत जरूरी है। अगर आप सही और पूरी नींद लेते हैं तो आपको कभी भी थकान नहीं होगी और आपका दिन भी अच्छा जाएगा। मेडिकल साइंस के अनुसार पूरी नींद का होना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमें प्रतिदिन सात से नौ घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। यदि पूरी नींद नहीं ली जाए तो कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है।

आइये जानते है कि पूरी नींद लेना क्यों जरुरी है -

1) मानसिक शांति के लिए जरुरी है :-

अच्छी और पूरी नींद लेने से हमारे मन को शांति और सुकून मिलता है। इसके विपरीत यदि हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो हम तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं। इसका प्रभाव हमारे दैनिक जीवन के सभी कार्यों पर पड़ता है। हम किसी भी काम को मन लगाकर और पुरे समर्पण के साथ नहीं कर पाते है। इसलिए यदि हम मानसिक शांति और सभी कामो को ठीक तरह से करना चाहते हैं तो हमें पूरी नींद लेना चाहिए।

2) दिमाग पर बुरा असर पड़ता है :-

यदि हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो इसका बुरा असर हमारे सोचने और समझने की क्षमता पर पड़ता है। इससे हमारी मेमोरी भी प्रभावित होती है और मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। किसी भी काम में मन नहीं लगता है और दिमाग भी स्थिर नहीं रहता है।

नींद का कारण हमारे शरीर के सभी अंगो विशेषकर दिमाग को पूरा आराम मिलता है। इसका सम्बन्ध हमारी भावनाओ और याददाश्त से भी होता है। जो लोग कम सोते है उनकी याददाश्त कमजोर होती है। कई लोग नींद पूरी नहीं होने से मानसिक विकारों से पीड़ित हो जाते हैं जो और कई बीमारीयो का कारण बनता हैं।

3) इम्यूनटी सिस्टम को मजबूत करता है:-

पूरी और अच्छी नींद लेने से हमारा इम्यूनटी सिस्टम मजबूत होता है। हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। हम किसी भी काम को अधिक सरलता और निपुणता से कर लेते हैं। हमें सिर दर्द होना, जल्दी थकान होना, काम में मन नहीं लगना, आलस आना, चक्कर आना आदि समस्याएं कभी नहीं होती है। इसका प्रभाव हमारे चेहरे और बालो पर भी दिखाई देता है।

नींद की कमी से आँखों के नीचे काले घेरे या निशान हो जाते है। आँखों के पास सुजन भी हो सकती है। हमारी त्वचा रूखी हो जाती है और उस पर झुर्रिया पड़ने लग जाती है। हमारे बाल रूखे और बेजान होने लगते है। नींद पूरी होने से हमें सिर दर्द होना, जल्दी थकान होना, काम में मन नहीं लगना, आलस आना, चक्कर आना आदि समस्याएं कभी नहीं होती है। इस प्रकार हम पूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहते है।

4) कई बीमारियों से सुरक्षा करता है :-

पूरी नींद लेने से हमारा शरीर कई खतरनाक बीमारियों से बचा रहता है। इससे हमें शुगर या डॉयबिटीज़ नहीं होती है। हम हृदय सम्बन्धी रोगो से बचे रहते है और हमारा हार्ट स्ट्रांग बना रहता है। पूरी नींद न लेने वालो को ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है सही नींद लेने से वजन नियंत्रित रहता है।

हमारे शरीर में ऐसे कई हार्मोन्स रहते है जो नींद से प्रभावित होते है। यदि हम अच्छी नींद लेते है तो सभी हार्मोन्स का बैलेंस बना रहता है। पूरी नींद लेने वालो को भूख भी अच्छी लगी है उन्हें पाचन सम्बन्धी बीमारिया नहीं होती है। इसलिए यदि इन सभी बीमारियों से बचना है तो पूरी और अच्छी नींद का आनंद ले।

अच्छी नींद के फायदे जान लेने का बाद यह जानना भी जरुरी है कि अच्छी नींद कैसे ले तो आइये जानते है कि ऐसे कौन-कौन से कारण है जो आप की नींद को प्रभावित करते है –

1) कभी भी धूम्रपान नहीं करे। इसमें मौजूद निकोटिन नींद में बाधा डालता है।

2) अल्कोहल लेने से भी नींद ठीक नहीं आती है। अल्कोहल शरीर की साथ-साथ नींद के लिए भी बहुत हानिकारक होता है।

3) रात में सोते समय चाय और काफी नहीं पीना चाहिए क्योंकि कैफीन नींद को दूर भगाता है।

4) अधिक चिंता करने से भी नींद पर बुरा असर होता है। इसलिए कभी भी अधिक चिंता नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

आप इस बात का विशेष ध्यान रखे कि जरुरत से अधिक नींद लेना भी उतना ही हानिकारक होता है जितना की कम सोना। इसलिए ये कोशिश करना चाहिए कि हम संतुलित नींद ले। इसका अर्थ यह है कि हम उतना ही सोये जितना कि हमारे शरीर को जरुरत होती है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मेहनत और उम्र के अनुसार नींद की जरुरत होती है। लेकिन फिर भी अधिकतम आठ घंटे की नींद सभी के लिए पर्याप्त होती है। इसलिए पूरी और अच्छी नींद ले और स्वस्थ रहे।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों