अच्छा व्यक्तित्व कैसे प्राप्त करे

अच्छा व्यक्तित्व कैसे प्राप्त करे

  

हमारा व्यक्तित्व हमारे जीवन में सफलता दिलाने वाले सभी प्रमुख कारको में से एक है। इंग्लिश में एक कहावत है "First impression is last impression " इस कहावत को ध्यान रखते हुए अच्छे व्यक्तित्व का महत्व और अधिक हो जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ उपाय सुझाव दिए गए है जिनसे हम अच्छा व्यक्तित्व प्राप्त कर सकते है।

1) हमेशा नई बाते सीखते रहे :-

अच्छे व्यक्तित्व के लिए नयी बाते सीखना बहुत जरुरी है।यदि हम नई बाते सीखते रहेंगे तो हमारा सामान्य ज्ञान (General Knowledge) भी बढ़ेगा। हमारे मन में नए विचार आएंगे और जब हम किसी विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे तो और लोग हमारे व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित होंगे।

बोलने से पहले लोगो की बातो को ध्यान से सुनना चाहिए। समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। हमें नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए अन्यथा हम ऑउटडेटेड (outdated) हो जायेंगे। नई बाते सिखने के लिए हम समाचार पत्र, पत्रिकाएं, इंटरनेट आदि का उपयोग कर सकते है। नई बातो को सीखना हमारे कैरियर के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकता है।

2) नकरात्मकता को दूर करे :-

नकरात्मकता से मन से डर पैदा होता है जो हमारी सफलता और व्यक्तित्व के विकास में बाधक होता है। इससे हमारे मन में घबराहट की भावना आती है जो हमारे व्यक्तित्व के लिए बहुत खतरनाक है। संकीर्ण दृश्टिकोण और छोटा नजरिया सफलता में बहुत बड़े बाधक होते है। हमें लोगो की बुराई करने से भी बचना चाहिए।

किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देना चाहिए और उसे समझने की कोशिश करना चाहिए। इससे मन में सकरात्मक विचार आते है। इसलिये हमें अच्छी पुस्तके पढ़ना चाहिए और अच्छी फिल्मे देखा चाहिए। हमें ऐसे लोगो के साथ रहना चाहिए जो हमारे लिए आदर्श होते है और हम उन लोगो की तरह बनना चाहते है। हमें सभी नकरात्मक लोगो और नकरात्मक बातो से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।

3) अच्छे लोगो की प्रशंसा करे :-

प्रशंसा करना एक बहुत मुश्किल काम है लेकिन एक अच्छे व्यक्तित्व पाने के लाइए हमें अच्छे लोगो और अच्छी बातो की प्रशंसा करना चाहिए। इससे हमारे मन में अच्छे विचार आते है जो हमें सकरात्मक रखते है और हमारे व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते है ।

हमें ऐसे लोगो से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है और हम भी उन लोगो की तरह सफल हो सकते है। इसलिए हमें प्रशंसा करने में कभी भी कंजूसी नहीं करना चाहिए। हमें लोगो की मदद करने की भी आदत डालना चाहिए ताकि जब कभी हमें मदद की जरुरत हो तो हमें भी किसी की मदद मिल सके।

4) मूर्खतापूर्ण हरकते नहीं करे :-

बात करते समय नाक में अंगुली डालना, खुजाना, अंगुली चटकाना, बालो पर हाथ फेरना इन सभी बातो से बचना चाहिए। ये सभी कार्य आपके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालते है। इससे आपकी बॉडी लैंग्वेज भी ख़राब होती है और सामने वाले पर हमारे व्यक्तित्व का प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हमें अपने व्यवहार को संयत रखना चाहिए। इसलिए अच्छे व्यक्तित्व के लिए अच्छी बॉडी लैंग्वेज का होना भी बहुत जरुरी है।

5) आत्मसम्मान बनाये रखे :-

आत्मसम्मान (Self Respect) अच्छे व्यक्तित्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने प्रयासों ओर उपलब्धियों को हमेशा ध्यान रखना चाहिए। जब हम अपना सम्मान करेंगे तभी दूसरे लोग हमें सम्मान देंगे। आत्मसम्मान बढ़ाने के लिए अपना ध्यान रखे, अच्छे कपडे पहने, कसरत ओर योग करे आदि। इससे हमारे मन में विश्वास भी बढ़ता है और हम अधिक मजबूत इरादे से अपनी मंजिल की ओर कदम बढ़ाते है।

6) बात करने के तरीके को सुधारे:-

हम अच्छा व्यक्तित्व तब तक नहीं पा सकते जब तक अच्छे से बात करना नहीं सीख लेते। सार्वजानिक जगहों पर बोलने से घबराना, भीड़ से डर लगना आदि से हमारा व्यक्तित्व बुरी तरह प्रभावित होता है। हमें बिना झिझक के अपनी बात करते आना चाहिए। इन्हे दूर करने के लिए हम कांच के सामने खड़े होकर बोलना, किसी कार्यक्रम में भाषण देना, गाना गाना, डांस करना आदि काम भी कर सकते है।

बात करते समय शब्दों के चयन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जब भी लोगो से मिले तो उनका मुस्कुरा कर स्वागत करना चाहिए। बात करते समय इधर उधर देखने की जगह सामने वाले को देखकर बात करना चाहिए। हम अक्सर देखते है कि जो लोग बात करने की कला में निपुण होते है वे बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व वाले होते है। जैसे - अमिताभ बच्चन

7) अपनी कमजोरिया स्वीकार कर उसे दूर करने का प्रयास करे :-

प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ कमजोरिया होती है। हमें इन कमजोरियों से घबराना नहीं चाहिए और उन्हें दूर करने का लगातार प्रयास करना चाहिए। यदि कोई हमारी बुराई करता है तो हमें उस बुराई से नाराज या परेशान होने की जगह सफलता प्राप्त करने का प्रयत्न करते रहना चाहिए।

8) चुनौतियों से घबराये नहीं :-

सफलता, असफलता, सुख और दुःख जिंदगी के ऐसे पहलु है जो हर किसी की जिंदगी में आते है। जीवन परिवर्तनशील है इस बात को स्वीकार करना चाहिए। पुरानी बातो को भूलकर भविष्य की चिंता नहीं करना चाहिए और वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करना चाहिए। इसलिए कभी भी समस्याओं और चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि निडर होकर और हिम्मत से सामना करना चाहिए।

हम तभी सफल होंगे जब मुसीबतो का डटकर मुकाबला करेंगे। हमें हमेशा प्रेणादायक कहानिया और शास्त्र पढ़ना चाहिए ताकि हमें महापुरुषों के जीवन के बारे में पता चल सके कि उन्होंने अपने जीवन में सफल होने के लिए कितना संघर्ष किया था।

9) अनुशासन में रहना सीखे:-

अनुशासन से हमें अपनी जिम्मेदारियो और कार्यो को समय पर करने की आदत आती है। हमारा किसी भी काम में आलस करना और काम को टालना बंद हो जाता है। हम समय का महत्व समझते है जो हमारे व्यक्तित्व निर्माण के लिए बहुत जरुरी है।

यदि आप इन सभी टिप्स का ध्यान रखकर पालन करते है तो आप कुछ ही दिनों में अच्छा व्यक्तित्व प्राप्त कर पाएंगे और अपने जीवन में उस मंजिल को भी हासिल कर पाएंगे जिसे आप प्राप्त करना चाहते है।


अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/500 शब्दों