
sakshi choubey
271 अंक
Quick Learner
MY name is Sakshi Choubey. I m a banker by profession. I love blogging I work as a writer in my part-time.i am an Indian girl.belongs to MP.

दुनिया भर के इंसानों में क़रीब एक चौथाई ऐसे हैं, जो सुबह उठना पसंद करते हैं I वहीं क़रीब-क़रीब इतने ही लोग रात में देर तक जागना पसंद करते हैं I रिसर्च से पता चला है कि सुबह उठने वाले लोग ज़्यादा सहयोगी मिज़ाज के होते हैं I कुछ नुकसान जो हमें देर से उठने से होते है हम इस आर्टिकल (article) में विस्तृत में समझते है |
1. मोटापा बढ़ेगा:-
मोटोपे और देर तक सोने के बीच में कनेक्शन (connection) है। अगर आप लंबे समय तक सोते हैं तो आपका शरीर रेस्ट मोड (rest mode) में होता है। कम शारीरिक गतिविधि का मतलब है कि आपका शरीर है कम कैलोरी बर्न (calorie burn) करेगा, जो बदले में वजन बढ़ाएगा। PLOS ONE में प्रकाशित एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि बहुत अधिक सोने पर इंसान मनोवैज्ञानिक बीमारियों और उच्च बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) से ग्रस्थ हो जाता है।
2 डिप्रेशन होना:-
ज्यादा देर तक सोने से दिमाग में dopamine and serotonin का लेवल कम हो जाता है। इससे आपका मूड (mood) बदलता रहता है और दिन प्रतिदिन चिड़चिडे होते चले जाते हैं।
3 याददाश्त कमजोर होना:-
जब भी हम अधिक देर तक सोते हैं तो इसका असर हमारे दिमाग पर बहुत गहरा पड़ता है। इससे हमारी याददाश्त कमजोर होने लगती है।
4. समय से पहले मौत:-
ज्यादा देर सोने से आपकी मौत जल्दी हो सकती है। यह बात रिसर्च में प्रूफ की गई है। वे लोग जो नींद कम लेते हैं और वे लोग जो ज्यादाा सोते हैं, उन्हें मौत का खतरा जल्दी होता है। 8 घंटे की नींद हर मनुष्य के लिये काफी है।
5 सिरदर्द :-
बहुत ज्यादा देर तक सोने से आपको सिर दर्द भी मिल सकता है। यह मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर में उतार-चढ़ाव के कारण हो सकता है, जिसमें नींद के दौरान सेरोटोनिन बढ़ सकता है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।
6 समय की कमी :-
जो लोग देर से उठते है उन्हें अपने कार्यो के लिए दुसरो के मुताबिक कम समय मिलता है |
7 प्राकृतिक सुंदरता:-
सुबह जल्दी उठने का जो अनुभव होता है वह अनूठा और अद्भुत होता है, प्रकृति का सौन्दर्य सुबह सुबह देखने लायक होता है |
8 थकान होना :-
अगर हम देर से उठते है सो कर तो हमें दिन भर थकान महसूस होती है हम दिन भर किसी काम को सही तरीके से नहीं कर पाते है |
9 आलस्य आना :-
सबसे बड़ा नुकसान सुबह देर से उठने का यही है आलस्य आपके हर कार्य के बीच आ जाता है, आपका कही मन नहीं लगता है और यह कहा जाता है की आलस्य इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है |
10 बार बार नींद आना :-
हम यह सोचते है की देर तक सोएंगे तो हमारी नींद पूरी हो जाएगी और हमारा दिन बहुत अच्छा जाएगा परन्तु ऐसा नहीं होता है बल्कि इसके बिलकुल विपरीत होता है, क्युकी यह कहा है की किसी चीज की अति भी ख़राब होती है इसलिए जरूरत से ज्यादा सोना भी हमारे लिए काफी बार खतरनाक साबित होता है |
11 भूलने की बीमारी :-
सोने के बाद आपके साथ-साथ आपका दिमाग को भी थोड़ा सा आराम मिल जाता है। लेकिन अगर आप रात में देर से सोएंगे तो आपके साथ आपका दिमाग भी डिसटर्ब (disturb) रहेगा और आपको भूलने की बीमारी हो जाएगी।
12 दिल की बीमारी का खतरा:-
जब भी हम देर तक सोते हैं, तो उसका सीधा खतरा हमारे दिल को होता है। इससे हमें हार्ट डिजीज (heart disease) होने का खतरा सामान्य के मुकाबले ज्यादा हो सकता है।
13 पीठ में दर्द :-
जब हम देर तक सोते हैं, तो हमें अक्सर पीठ में दर्द होने लगता है क्योंकि देर तक सोने से हमारी पीठ अक्कड़ जाती है, जिससे हमें दर्द का सामना करना पड़ता है और हमारे शरीर में ब्लड फ्लो सही ठंग से नहीं होता। इसलिए हमें जल्दी बिस्तर छोड़ देना चाहिए।
14 कब्ज की समस्या:-
जो लोग ज्यादा देर तक सोते हैं उनको हमेशा कब्ज रहता है। पेट ठीक रखने के लिये अपनी बॉडी (body) को मूव (move) कराना काफी जरुरी है।
15 मस्तिष्क को बू़ढ़ा बनाए:-
बहुत अधिक सोने से आपके मस्तिष्क की शक्ति प्रभावित हो सकती है। क्योंकि यह मस्तिष्क को उम्र के हिसाब से तेज़ी से बूढ़ा बना देता है।
आपके दिमाग में ये ख़याल है कि सुबह जल्दी उठने वाले कामयाब होते हैं तो इसे निकाल दीजिए। क्योंकि एक प्रयोग से मालूम हुआ है कि दुनिया दो हिस्सों में बंटी है। आधे लोग ऐसे हैं, जिन्हें सुबह उठना पसंद है। वहीं बाक़ी के आधे लोग देर तक सोना और रात में देर तक जागना पसंद करते हैं।
अब ऐसा तो नहीं है कि देर तक सोने वाली दुनिया की आधी आबादी ज़िंदगी में नाकाम है। दुनिया भर के इंसानों में क़रीब एक चौथाई ऐसे हैं, जो सुबह उठना पसंद करते हैं। वहीं क़रीब-क़रीब इतने ही लोग रात में देर तक जागना पसंद करते हैं।
रिसर्च से पता चला है कि सुबह उठने वाले लोग ज़्यादा सहयोगी मिज़ाज के होते हैं। वो किसी भी घटना का सही विश्लेषण कर पाते हैं। इनके मुक़ाबले रात में देर तक जागने वाले कल्पनाशीलता के मामले में बाज़ी मार ले जाते हैं। वो अकेले ज़्यादा वक़्त बिताना पसंद करते हैं।
देखते है कुछ फायदे देर से सोने और सुबह देर तक उठने के
1 सोचने-समझने की क्षमता होती है बेहतर:-
अगर आप भरपूर नींद लेते हैं तो आपकी दिमागी क्षमता तेजी से बढ़ती है और आपमें सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है।
2 भरपूर नींद से दिन बीतता है अच्छा:-
भरपूर नींद लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है, आपकी चिड़चिड़ाहट खत्म होती है। जब आप चिड़चिड़े नहीं होंगे तो आपका दिन अच्छा बीतेगा।
3 मस्तिष्क होता है शांत:-
जब आप ज्यादा देर तक सोते हैं तो आपका शरीर रिलैक्स (relax) हो जाता है साथ ही साथ आपका मस्तिष्क भी शांत रहता है।
4 मिलती है सफलता:-
शोध के मुताबिक, नींद का संबंध आपके बेहतर स्वास्थ्य और आपकी सफलता से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ा है। अगर आप भरपूर नींद लेंगे तो आप अगले दिन अधिक उत्साह के साथ काम करेंगे और अपने काम में सफल होंगे।
5 आत्मनिर्भरता :-
अच्छी नींद आपको आत्मनिर्भर बनाती है आपको विश्वास दिलाती है खुद पर, अपने काम पर |
पोस्ट

सेवाएं
राय





