sakshi choubey
271 अंक
Quick Learner

MY name is Sakshi Choubey. I m a banker by profession. I love blogging I work as a writer in my part-time.i am an Indian girl.belongs to MP.

खुद को बेहतर बनाने के 10 टिप्स

हर इंसान खुद से सबसे ज्यादा प्यार करता है, हममे से 90% लोगो को खुद की तारीफ पसंद आती है उन्हें अच्छा लगता है जब कोई उन्हें उनके नाम से बुलाता है, उनकी खूबियाँ बताता है स्वयं से प्यार करना अच्छी बात है |

खुद को बेहतर बनाने के लिए कुछ आदतों में सुधार करे और अपने आप को समझे, और हर अवसर के लिए प्रयास करे, कुछ दिनचर्या की चीजों को समझ कर हम परिवर्तन के आधार पर खुद को ज्यादा बेहतर बना सकते है:-

नकारात्मक लोगो से दूर रहे :-

हमेशा सकारात्मक व्यक्ति आपको सकारात्मक विचारो का आदान प्रदान करता है एक सही वातावरण उसके होने से महसूस होने लगता है आप जब तक इन नकारात्मक लोगो के साथ रहते हो तब आप अपने आपको कभी मोटीवेटेट महसूस नहीं करते। आप उनकी तरह हर क्षेत्र में कुछ ना कुछ खामी ढूंढना शुरू कर देते हैं। जो एक अच्छे जीवन के लिए प्रतिकूल है। इसीलिए ऐसे लोगों से बचे और जीवन में सफलता हासिल करें।

नई चीजे सीखे :-

हमेशा हर छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी चीजों से जिंदगी की सीख ले यह आपको बेहतर बनाने में बहुत मदद करेगा |वह अपनी जिंदगी में सफलता और तरक्की दोनों हासिल करते हैं। रोज अपने आपको कुछ ना कुछ नई चीज को सीखने में डालने से कुछ नया सीखने को मिलता है और आप उसे काम में उपयोग कर सकते हैं। कहते हैं कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। इसीलिए रोज कुछ नया सीखते रहें और कामयाब बने।

स्वयं से प्यार करे :-

अगर आप खुद से प्यार करते है तभी दूसरे आपसे प्यार करेंगे, खुद को बेहतर अगर बनाना है तो खुद से प्यार करना बहुत जरुरी है जो हमें हमेशा एक आत्मविश्वास देगा |

गलतियों को स्वीकार करे :-

हर इंसान से कभी कभी गलती होती है हर इंसान कोई कोई गलति अपनी जिंगदी में करता जरूर है, परन्तु हमें हमेशा उस गलती से कुछ सीख लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए और अपने आप को मजबूत बनाना चाहिए |

खुद पर विश्वास करे :-

जिंदगी में कुछ भी हो किसी भी परिस्तिथि हो हमेशा खुद पर विश्वास रखे, जो हम करेंगे या जो हम करना चाहते है वह सही है इतना विश्वास हमें अपने आप पर होना चाहिए |

समय को बर्बाद ना करे :-

जिंदगी में जो सबसे कीमती चीज है वो समय ही है जिसको सही तरह से उपोग करके हम हमरे सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है |समय की बर्बादी करने वाला स्वयं बर्बाद हो जाता है। समय को हलके, मध्यम या उत्तम काम में खर्च करते हैं तो बदले में भी वैसा ही फल प्राप्त होता है |

सुबह जल्दी उठे :-

सुबह जल्दी उठने से हम हर कार्य को आसानी से कर सकते है खुद को बेहतर बनाने के लिए सुबह जल्दी उठना सबसे जरुरी है, हमारा समय की भी बचत हो जाती है हमारा दिमाग भी शांत रहता है, हर कार्य के लिए समय भी ज्यादा रहता है | सुबह जल्दी उठकर आप अतिरिक्त ऊर्जा पा सकते हैं, जो दिनभर आपको ऊर्जावान बनाए रखेगी, साथ ही खुशनुमा एहसास से भर देगी। आप सकारात्मकता महसूस करेंगे सो अलग। जल्दी उठने का एक बड़ा फायदा यह है, कि आपके पास समय काफी होता है, और दिनभर में ज्यादा से ज्यादा चीजें कर सकते हैं। आप खुद के लिए बेहतर समय निकाल सकते हैं।

लक्ष्य निर्धारित करे :-

लक्ष्य का निर्धारण सही दिशा में होना बहुत जरुरी है बेहतर भविष्य के लिए बेहतर सोच का होना कितना जरुरी है यह बात पता होना चाहिए |लक्ष्यों का निर्धारण आपको योजना बनाने देता हैं कि आपको जीवन में कैसे आगे बढ़ना हैं। कुछ उपलब्धियों को हासिल करने में पूरा जीवन लग सकता है, वहीँ दूसरे कुछ को एक ही दिन में पूरा किया जा सकता हैं।

स्वस्थ रहे :-

अगर हम स्वस्थ रहेंगे, हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तभी हम जिंदगी में कुछ कर पाएंगे | सोच और समझ को बढ़ाने के लिए हमें स्वस्थ रहना कितना जरुरी है, आप जितना स्वस्थ रहेंगे उतना कार्य करने की क्षमता भी बढ़ती है |

सभी का सम्मान करे :-

हर सफल इंसान के पीछे किसी किसी व्यक्ति का हाथ होता ही है, इसलिए हमेशा हमारे बड़े और बुजुर्गो का सम्मान करे | हम खुद किसी को मन सम्मान नहीं देंगे तो दूसरे हमारा सम्मान क्यों करेंगे, हमारी युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है इसलिए उनका भी सम्मान करे और यही संस्कार दे |

निष्कर्ष :- खुद को बेहतर बनाने के लिए खुद को समझना बहुत जरुरी है हम क्या है और क्या कर सकते है?

अपनी राय पोस्ट करें

ज्यादा से ज्यादा 0/300 शब्दों

पोस्ट

समय ही जीवन समय से जीवन समय जीवन का डाटा है समय का उपयोग कर ले मानव समय ही भविष्य निर्माता है

"अंधकार है वहा जहा आदित्य नहीं और मुर्दा वह देश है जहाँ समय की कीमत नहीं"
सुनने में बहुत कढ़ोर है पर वास्तव में समय बड़ा अनमोल है हमरो धरोवर है हमारा गर्व है हमारी उन्नति है क्युकी यदि हमारे पास समय नहीं है तो हमारे पास कुछ नहीं है, आज वह दिन है जब हमें उसका महत्त्व समझना चाहिए और दुसरो को भी समझना चाहिए, समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को नष्ट कर रही है, जो इंसान समय के साथ नहीं चलता है वास्तव में समय भी उसका साथ कभी नहीं देता है, इसलिए यही हम समय को नष्ट कर रहे है तो हम सब कुछ नष्ट कर रहे है,

लोग समय से ज्यादा पैसे को महत्व देते है पर सत्य तो यही है कि समय से ज्यादा अनमोल चीज इस दुनिया में कोई नहीं है

हमें अपने समय का उपयोग और उपयोगी कामो को समय से करने की कोशिश करना चाहिए ताकि हमें समय समृध्दि दे,

"समय है अनमोल इसे बचाने में सहयोग हैं बहूमूल्य "

सेवाएं

कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

राय

डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणा दायक विचार
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। खासकर भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प था।डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था। उनके व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी,...View more
स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार
स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक गुरु तथा समाज सुधारक थे। स्वामी विवेकानन्द ने पुरोहितवाद, ब्राह्मणवाद, धार्मिक कर्मकाण्ड इत्यादि विसंगतियों को दूर करने का अथक प्रयास किया। वे हमेशा से युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं। इस लेख के माध्यम से आप स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों को जानेंगे।1: उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये। 2: खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।3: तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता। तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना हैं। आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही हैं।4: सत्य को हज़ार तरीकों से...View more
कैसे आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है
मेहनत असंभव को संभव बना देती है, कठोर परिश्रम या कड़ी मेहनत मनुष्य का असली धन होता है। बिना कठिन परिश्रम के सफलता पाना असंभव है। इस दुनिया में जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है सफलता उसी का कदम चूमती है। कड़ी मेहनत करने वाले लोग मिट्टी को भी सोना बना देते हैं।यह तो एक साधारण तथ्य है की आज दुनिया भर में हर एक सफल व्यक्ति कुछ ना कुछ कष्ट सहने के बाद ही ऊँचाइयों पर पहुंच पाया है। ठीक इसी तरह अपने अंदर का विश्वास ही किसी व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग खोलता है। अगर आपके पास...View more
20 फायदे और नुकसान देर से उठाने के
दुनिया भर के इंसानों में क़रीब एक चौथाई ऐसे हैं, जो सुबह उठना पसंद करते हैं I वहीं क़रीब-क़रीब इतने ही लोग रात में देर तक जागना पसंद करते हैं I रिसर्च से पता चला है कि सुबह उठने वाले लोग ज़्यादा सहयोगी मिज़ाज के होते हैं I कुछ नुकसान जो हमें देर से उठने से होते है हम इस आर्टिकल (article) में विस्तृत में समझते है |1. मोटापा बढ़ेगा:-मोटोपे और देर तक सोने के बीच में कनेक्‍शन (connection) है। अगर आप लंबे समय तक सोते हैं तो आपका शरीर रेस्‍ट मोड (rest mode) में होता है। कम शारीरिक गतिविधि...View more
निराशा को कैसे दूर करे 15 उपाय
जीवन है तो आशा और निराशा तो साथ होगी ही। लेकिन हमारी कोशिश यही होनी चाहिए परिस्थिति चाहें कितनी भी विपरीत क्यों ना हो सदा खुद को मोटीवेट (motivate) करते रहो। कभी-कभी तो जीवन इतना निराश हो जाता है कि सकारात्मकता क्या होती है यह सोच भी नहीं पाते। लेकिन आप घबराएं नही यह कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है क्योंकि यह स्थायी नहीं होता है। अपने लक्ष्य को हमेशा अपने साथ रखे। कहने का तात्पर्य यह है कि आपके दिमाग में हमेशा चलता रहना चाहिए की आपको यह कार्य अच्छे से ख़त्म करना है या इसमें मुझे पूर्ण सफलता...View more
आलस्य को दूर करने के 12 उपाय
आलस इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है, फिर भी क्यों हर कोई कहीं न कहीं जीवन के किसी मोड़ पर इसकी चपेट में आ ही जाता है। वैसे अगर देखा जाए, तो हमारी गलत जीवनशैली आलस का कारण है। अगर लाइफस्टाइल (lifestyle) सही न हो, तो आपको हर रोज़ आलसपन महसूस होगा।कुछ आसान से उपायों की मदद से अपने जीवन से आलस को पूरी तरह हटा सकते हैं और खुद को तरोताज़ा महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 1 बिना लक्ष्य के न करें कोई काम:-हर व्यक्ति का एक लक्ष्य होता है। जब भी...View more

मेरा विषय

मेरा ग्रुप

0 टिप्पणी

अभी कोई टिप्पणी नही